ज्यादातर लोग गलत तरीके से खाते हैं मूंग, जानिए मूंग खाने का सही और हेल्दी तरीका

Moong khane ka sahi tarika: हरी मूंग एक हेल्दी वेट लॉस फूड है लेकिन, ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है कि मूंग का सेवन कैसे करना चाहिए। हरी मूंग को डाइट में शामिल करने के सही तरीके जानने के लिए पढ़ें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 10, 2025 3:48 PM IST

शाकाहारी डाइट में दालों का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि, दालें फाइबर और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। दालों में प्रोटीन और विटामिंस के अलावा माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (micronutrients in dal) भी पाए जाते हैं। दालों का नियमित सेवन करने से वेट लॉस में भी मदद होती है और शरीर की शक्ति भी बढ़ती है। मूंग की दाल और साबुत हरी मूंग (Whole green gram) दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होती हैं और साथ ही अन्य दालों की तुलना में ये पचने में आसान होती हैं। मूंग दाल शरीर में मसल्स बिल्डिंग की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, वेट लॉस के लिए हरी मूंग वाली डाइट (Green moong diet for weight loss) भी काफी पॉप्युलर है। साबुह हरी मूंग खाने से शरीर को फायदे तो अनगिनत मिलते हैं लेकिन अगर आप मूंग का सेवन सही तरीके से नहीं करते तो इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। आइए जानते हैं हरी मूंग खाने का सही तरीका क्या है।

क्या है हरी मूंग खाने का सही तरीका? (What is right way to eat green moong )

बींस और दालों में प्रोटीन, विटामिन्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं वहीं, हरी मूंग में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। हरी मूंग में विटामिन सी के साथ-साथ, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। साथ ही डाइटरी फाइबर की मात्रा मूंग में बहुत हाई होती है जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है। हरी मूंग एक लो-कैलोरी फूड है जो वेट लॉस के लिहाज से भी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। वेट लॉस के लिए रोजाना भिगोई हुई मूंग दाल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप भिगी हुई मूंग को कच्चा खाते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसीलिए मूंग को हमेशा उबालकर खाना चाहिए। उबालने से मूंग पचने में आसान और अधिक पौष्टिक भी हो जाती है। इसीलिए, उबली हुई मूंग खाने से हेल्थ को कई लिहाज से लाभ हो सकता है।

मूंग को उबालने का सही तरीका

  • एक कटोरी मूंग को 6-8 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • अगले दिन इसे 20-25 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आप कुकर में 3 सीटी देकर भी भिगी हुई मूंग को पका सकते हैं।
  • पकी हुई मूंग को सेंधा नंमक (Sendha Namak) और नींबू के साथ (Lemon Juice) आप नाश्ते में खा सकते हैं।

बेहतर परिणाम के लिए आप हरी मूंग को भिगोने के बाद अंकुरित होने दें। अंकुरित हरी मूंग में पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए, अंकुरित मूंग खाने से आपको स्वास्थ्य लाभ भी अधिक होंगे।

उबली हुई मूंग खाने के क्या फायदे हैं? (Benefits of eating boiled moong)

मसल्स बनते हैं स्ट्रॉन्ग

अंकुरित और उबली हुई मूंग खाने से शरीर को प्रोटीन अधिक मात्रा में मिलता है जिससे मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है।

बढ़ता है वजन

उबली हुई मूंग खाने से शरीर का वजन बढ़ाने में भी मदद होती है। इसीलिए, यह बच्चों और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक अच्छा फूड है।

ब्रेन बूस्टर

हरी मूंग को भिगोकर खाने से आपकी ब्रेन पॉवर बढ़ सकती है। मूंग में प्रोटीन पाए जाते हैं जो हार्मोन्स के संतुलन में भी मदद करते हैं।

डाइजेशन बढ़ाए

उबली हुई मूंग खाने से आपका हाजमा ठीक रहता है। डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ने से आपको एसिडिटी, गैस और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source