
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 28, 2023 10:19 AM IST
Benefits of Hari Mirch Ka Bharta : हरी मिर्च से बना भर्ता शायद ही आपने कभी खाई हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भर्ता आपकी हाई बीपी को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। जी हां, चटपटा तीखा भर्ता स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है, जो आपकी कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। वहीं, इसका स्वाद भी काफी जबरदस्त होता है। आज हम आपको इस लेख में हरी मिर्च से भर्ता बनाने की विधि और स्वास्थ्य को इससे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं हरी मिर्च से स्वास्थ्य को क्या फायदे हैं?
हरी मिर्च का भर्ता बनान के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं। जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो इसमें सौंफ, मेखी और राई डालकर अच्छे से रोस्ट करें। इसके बाद इन्हें ठंडा करके मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब फिर से एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाकर गर्म करें। इसमें थोड़ी सी राई और मेथी दाना भूनें। फिर में कटी हुई हरी मिर्च को डालकर भून लें। मिर्ची को भूनते समय इसे कूटते रहें, ताकि ये हल्की सी हरदरी हो जाए। अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर 30 सेकंड के लिए पकाएं। फिर इसमें दही, चनी और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद पीसा हुआ पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। लीजिए हरी मिर्च का भर्ता तैयार है। अब आप इसे ठंडा करके इसपर धनिया पत्ती छिड़कर सर्व करें।
हरी मिर्चका भर्ता खाने आपके स्वास्थ्य को अनेकों लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में-
Disclaimer : हरी मिर्च से तैयार भर्ता स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आप किसी भी डाइट से बीमारी का पूर्णत: इलाज नहीं कर सकते हैं। हेल्दी डाइट से आपको बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क लेकर ही अपने आहार में बदलाव की जरूरत है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.