Hara Chana Benefits: सर्दियों में हरा चना खाने के सेहत लाभ

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 20, 2020 2:30 PM IST

Hara Chana Benefits in Hindi: विंटर सीजन यानी ठंड के मौसम में खाने-पीने की काफी चीजें मिलती हैं। चाहे हरी सब्जियां हों, मौसमी फल हों या फिर कोई और हेल्दी पौष्टिक खाद्य पदार्थ। इस मौसम में खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है, क्योंकि आप कई तरह की चटनी बनाते हैं, साग खाते हैं। पालक, हरी मटर, आंवला, बथुआ, धनिया पत्ती, गाजर, मूली तो इन दिनों आप खूब खाते होंगे, पर एक और चीज है, जिसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए। हम बात कर रहे हैं हरा चना (Green chana) की। आइए जानते हैं, कैसे हरा चना सेहत के लिए हेल्दी (hara chana benefits) है...

सर्दियों में हरा चना खाने के फायदे (Hara Chana Benefits in Hindi)

हरा चना (Green Chickpeas) सर्दी के मौसम में खूब मिलता है। इसे आप अपनी डायट में जरूर शामिल करें। हरे मटर से कहीं अधिक हेल्दी है हरा चना (Hara chana benefits)। इसे सब्जी में डाल सकते हैं, सलाद में कच्चा डालकर खा सकते हैं। दाल बना सकते हैं या हल्का फ्राई करके भी खा सकते हैं।

प्रोटीन का मुख्य स्रोत है हरा चना

मटर में जैसे प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, इसमें भी प्रोटीन भरपूर होता है। प्रोटीन मांसपेशियों, आंखों, बाल की सेहत (Hara Chana Benefits) के लिए जरूरी होता है।

विटामिन और फोलेट भी होता है भरपूर

हरे चने में विटामिन ए, सी काफी होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। सर्दी-जुकाम की समस्या को कम करता है। इतना ही नहीं हरे चने (Hara chana) में एंटीऑक्सिडेंट तत्व भी होता है, जो इम्यून सिस्टम, त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी9, फोलेट मस्तिष्क को एक्टिव रखते हैं। फोलेट तनाव की समस्या नहीं होने देता है।

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में फायदेमंद है हरा चना

यदि किसी को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज है, तो हरा चना (green chickpeas benefits) खाने से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। दिल की सेहत सही बनी रहती है। पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। पाचनशक्ति मजबूत होती है।

शुगर लेवल रहे कंट्रोल

हरा चना में फाइबर अधिक होता है, जिससे आपका पेट स्वस्थ (Gut Health) रहता है। कब्ज की शिकायत नहीं होती है। वजन कम करने में भी मददगार है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए भी आप हरा चना का सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें हरे चने का सेवन

हरे चने को आप कच्चा भी खा सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, नींबू, खीरा, नमक डालकर इसे सलाद की तरह खा सकते हैं। हल्का फ्राई करके सेवन करने से भी लाभ होता है। हरे चने को पीसकर इससे टेस्टी और हेल्दी पराठा बना सकते हैं। फ्राइड राइस, पोहा, सब्जी, दाल आदि में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source