
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 15, 2025 1:00 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Benefits of Eating One Egg Daily in Hindi: अंडा प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए अंडे को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अंडे में विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम, विटामिन ए, फोलेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। बढ़ती उम्र में स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहने के लिए अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। अंडा खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। वैसे तो हर उम्र के लोग अंडे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, 35 साल की उम्र के बाद अंडे का सेवन (35 ki Umar me Anda Khane ke Fayde) जरूर करना चाहिए। रोज अंडा खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं 35 की उम्र के बाद रोज एक अंडा खाने के फायदे (Roj ek Anda Khane se Kya Hota Hai)-
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 35 की उम्र के बाद अक्सर लोगों को जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। खासकर, महिलाओं को जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा परेशान करती है। जोड़ों और हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप रोजाना एक अंडा (Egg Benefits in Hindi) खा सकते हैं। रोज एक अंडा खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अंडे में विटामिन-डी होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है। अंडा खाने से शरीर में विटामिन-बी12 की भी पूर्ति होती है।
बढ़ती उम्र में शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है। इस उम्र में अक्सर लोगों को कमर और पैरों में दर्द की समस्या होने लगती है। रोज एक अंडा खाने मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे शरीर के दर्द से राहत मिलती है। अंडा में प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। 35 की उम्र में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए रोज एक अंडा जरूर खाएं। रोज एक उबला हुआ अंडा खाने से मसल्स मास का निर्माण भी होता है।
35 की उम्र के बाद अधिकतर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप रोज एक अंडा (Benefits of Eating One Egg Daily After 35 Year) खा सकते हैं। दरअसल, अंडा खाने से भूख कम लगती है और ओवरइटिंग से बचाव होता है। इससे वजन कंट्रोल (Egg for Weight Loss) में रहेगा। लेकिन, आपको ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अंडे में कैलोरी और फैट्स होते हैं। अगर अंडा ज्यादा मात्रा में खाया जाएगा, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। वजन कंट्रोल में रखने के लिए रोज सिर्फ एक अंडा खाना बेहतर है। हालांकि, वजन घटाने के लिए आप अंडे के पीले भाग का सेवन करने से बचना चाहिए।
उम्र बढ़ने पर हृदय स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है। इसलिए हार्ट हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। 35 की उम्र के बाद अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे, तो इससे हृदय स्वास्थ्य (Egg Benefits for Heart Health) में बेहतर बना रहेगा। अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मददकरता है। अंडा खाने से हृदय रोगों और स्ट्रोक का जोखिम भी बेहद कम हो जाता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इससे पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
उम्र बढ़ने थकान और कमजोरी होना बेहद आम है। थकान और कमजोरी दूर करने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन, थकान और कमजोरी दूर करने के लिए आप रोज एक अंडा खा सकते हैं। 35 की उम्र के बाद रोज एक अंडा खाने से थकान दूर होगी। अंडा खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए आप सुबह एक उबला हुआ अंडा खा सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।