
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 17, 2023 2:58 PM IST
PM Modi Diet For Fitness And Energetic body: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 में जन्मे पीएम मोदी आज भी अपनी फिटनेस और बॉडी एनर्जी का खास ध्यान रखते हैं। लेकिन उनकी फिटनेस के पीछे कोई बड़ा सीक्रेट नहीं बल्कि शुद्ध शाकाहारी भोजन और हेल्दी लाइफस्टाइल है, जो उन्हें सिर्फ फिट ही नहीं बल्कि एनर्जेटिक रखता है। खबरों की मानें तो मोदी जी को हिमाचल प्रदेश के मशरूम बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन मशरूम ही नहीं बल्कि वे कई हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी पसंद के कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि पीएम मोदी को सिर्फ मशरूम ही नहीं बल्कि ये हेल्दी फूड्स भी खूब पसंद हैं।
अगर पीएम मोदी की सबसे फेवरेट डिश की बात करें तो जाहिर है वह गुजराती ही होगी। आपको बता दें कि मोदी जी को सबसे ज्यादा गुजराती खिचड़ी अच्छी लगती है, जिसे छोटे चावल और मूंग दाल से बनाया जाता है। गुजराती खिचड़ी उन्हें हेल्दी रखती है और साथ ही इससे न्यूट्रिशन भी खूब मिलता है।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पीएम मोदी जी का मिलेट्स के प्रति काफी प्यार है और वे बाजरा काफी पसंद करते हैं। उन्हें बाजरे की रोटी खाना काफी अच्छा लगता है। बाजरे की रोटी न सिर्फ प्रोटीन व विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से रिच होती है बल्कि यह एनर्जी भी खूब प्रदान करती है।
पीएम मोदी जी ने एक बार इंटरव्यू में अपनी डाइट के बारे में बताते समय सहजन के परांठे का जिक्र भी किया था। पीएम मोदी ने बताया था कि उन्हें सहजन का परांठा काफी अच्छा लगता है। सहजन में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
बता दें कि पीएम मोदी को दही खाना भी काफी अच्छा लगता है और वे रोज एक कटोरी दही जरूर खाते हैं। दही न सिर्फ पाचन क्रिया को अच्छा बनाता है बल्कि इसमें कैल्शियम व प्रोटीन मौजूद होने की वजह से यह हड्डियों और मांसपेशियों को न्यूट्रिशन देकर उन्हें मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
पीएम मोदी की रेगुलर डाइट में दाल और सब्जियां होती हैं, जो शरीर के वजन को नियमित रूप कंट्रोल रखने के साथ-साथ कई अन्य फायदे भी प्रदान करती हैं। दाल और सब्जियों में खूब मात्रा में विटामिन और अन्य जरूरी पो,क तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।