Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits Of Halim Seeds Benefits For Women: हलीम के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें चमसूर, चनसूर और गार्डन क्रेस के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, हलीम के बीज का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, हलीम के बीज में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ए फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए हलीम के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से महिलाओं की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए, इस लेख में डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं हलीम के बीज के सेवन से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से -
हलीम के बीज महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो कंसीव करने के लिए जरूरी होता है। इसके नियमित सेवन से गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में, जो महिलाएं कंसीव करने की कोशिश कर रही है, उन्हें अपनी डाइट में हलीम के बीज को जरूर शामिल करना चाहिए।
हलीम के बीज का सेवन करने से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्मोंस को बैलेंस करने और अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए हलीम के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। डिलीवरी के बाद जिन महिलाओं के स्तनों में ज्यादा दूध नहीं बनता है, वे डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकती हैं।
जो महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं, वे अपनी डाइट में हलीम के बीज को शामिल कर सकती हैं। दरअसल, इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हियँ। इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
हलीम के बीज का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इनके नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही, एनीमिया के लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।