... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 27, 2020 10:33 AM IST
हल्दी वाला दूध ही नहीं हल्दी का पानी भी शरीर से दूर कर सकता है ये 12 बीमारियां, जानें पीने का सही वक्त
मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी के बीच स्वस्थ रहने के लिए हम लोग कई तरीके आजमा रहे हैं, जिसमें नियमित रूप से मल्टीविटामिन सी का सेवन, विटामिन सी युक्त फूड्स का अधिक सेवन आदि जैसी तरीके शामिल हैं। लेकिन जब से देश अनलॉक हुआ है तब से फिर वही भागदौड़ भरी जिंदगी शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में हेल्दी डाइट लेना बहुत सा मुश्किल हो गया है। हेल्दी डाइट न लेने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग अक्सर हमें हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी भी पी सकते हैं। जी हां, हल्दी वाला पानी पीने से भी आप कई प्रकार के रोगों से बच सकते हैं।
हल्दी न सिर्फ खाने का स्वाद व रंग बढ़ाने में मदद करती है बल्कि इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको प्राकृतिक ब्यूटी देने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कम से कम बीमार पड़े तो अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करें। हल्दी एक बेमिसाल औषधि है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करती है।
बरसों से हल्दी का प्रयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण ही इसे एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। रोजाना हल्दी का सेवन करने से भी हमारे शरीर कई रोगों से दूर रहता है। अगर आप सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीते हैं तो आप अपने शरीर को कई लाभ देते हैं। जी हां, सुबह उठकर हल्दी वाला पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हल्दी वाला पानी पीने से त्वचा पर भी चमक आती है।
हल्दी वाला पानी बनाने के लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में 1/4 चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है। इसे पीने के बाद आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं। हल्दी का सेवन रक्त को साफ करता है और रक्त में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। हल्दी वाला पानी पीने से वात, पित्त, कफ संतुलित रहता है और आपका दिल भी सेहतमंद रहता है।