
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 1, 2022 8:22 PM IST
हल्दी एक काफी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाने वाला इंग्रीडिएंट है। आयुर्वेद के अनुसार, भी यह एक जड़ी बूटी का काम करती है और बहुत सी बीमारियों का रिस्क कम करने में भी सहायक है। हल्दी का प्रयोग केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि स्किन को इंप्रूव करने के लिए भी किया जाता है। अगर हल्दी का सेवन सामान्य रूप से नहीं किया जाता है तो इसे दूध में मिक्स करके पिया जा सकता है। हल्दी वाला दूध पीने के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे यह इंफ्लेमेशन कम करता है, स्किन पर ग्लो लाता है और यहां तक की गठिया के दर्द को कम करने में भी सहायक माना जाता है। आइए जानते हैं हल्दी वाले दूध का सेवन करने से मिलने वाले कुछ ऐसे ही लाभों के बारे में।
इस दूध से स्किन की क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिलता है। अगर किसी कॉटन पैड से स्किन पर इसे लगाया जाता है तो इससे चेहरे पर बहुत निखार आता है। रोजाना सेवन करने से भी हल्दी वाले दूध के बहुत सारे लाभ देखने को मिल सकते हैं।
हल्दी वाले दूध का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। यह लीवर को डिटॉक्स करने में भी बहुत मदद करता है। इससे पाचन में भी बहुत लाभ मिलता है।
खून को साफ करने में भी हल्दी वाला दूध लाभदायक माना जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी मददगार है। बहुत सी ब्लड वेसल्स को साफ करने में भी यह दूध सहायक माना जाता है।
अगर पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है तो इस दूध का सेवन करने से दर्द में बहुत राहत मिल सकती है। अगर गर्भवती हैं तो डिलीवरी होने के बाद भी यह दूध काफी लाभदायक माना जाता है।
हल्दी वाले दूध में कैल्शियम होता है। इसमें और भी बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर से फैट को कम करने में मदद करते हैं और इसका सेवन करने से ज्यादा भूख भी नहीं लगती है। इसलिए कहा जा सकता है कि हल्दी वाला दूध पीने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।