... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 28, 2020 12:48 PM IST
ठंडी रातों में चैन से सोने के लिए बड़े काम का है रूजेता दिवेकर का ये देसी नुस्खा, बस आपको 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत
turmeric milk health benefits in winters: क्या आप जानते हैं कि हमारे मस्तिष्क और शरीर दोनों के लिए रात को अच्छी नींद लेना कितना जरूरी है? दरअसल रात में शांतिपूर्ण तरीके से नींद लेने पर हमें अगले दिन फिर से सक्रिय होने में मदद मिलती है ताकि हम सुबह उठकर अपनी सभी गतिविधियों को ठीक तरीके से कर सकें। लेकिन सबके साथ समस्या ये है कि हर कोई रात में अच्छी नींद नहीं ले पाता है क्योंकि हर किसी के काम करने का तरीका अलग-अलग होता है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 33 प्रतिशत लोग अनिद्रा यानी की इनसोमनिया की समस्या से पीड़ित हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर गहरा और व्यापक प्रभाव पड़ता है।
खुशी की बात ये है कि नींद न आने की इस समस्या को प्रबंधित कर पाना भी असंभव नहीं है। कई बार घरेलू उपचारों को अपनाकर रात में शांत तरीके से नींद ली जा सकती है। सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजेता दिवेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से सर्दियों में रात को अच्छी नींद के लिए अपना सीक्रेट शेयर किया है। रूजेता के मुताबिक, रात को आरामदायक नींद के लिए आपको बस एक कप हल्दी वाला दूध turmeric milk health benefits in winters: सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजेता दिवेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से सर्दियों में रात को अच्छी नींद के लिए अपना सीक्रेट शेयर किया है। रूजेता के मुताबिक, रात को आरामदायक नींद के लिए आपको बस एक कप हल्दी वाला दूध पीना (turmeric milk) चाहिए।
हल्दी वाला दूध, एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ होता है, जो हमारे मस्तिष्क और शरीर दोनों को कई तरीकों से फायदा पहुंचता है। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पाचन में सुधार करता है, आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है, कैंसर के खतरे को कम करता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। इन सबके अलावा यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें रात में सोना थोड़ा मुश्किल होता है। रुजेता के मुताबिक, यह दूध आपको स्वास्थ्य से संबंधित पांच समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है:
यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति इन समस्याओं से पीड़ित नहीं भी है तो वह रात के समय हल्दी वाला दूध भी पी सकता हूं।
सामग्री
सभी सामग्री को एक पैन में डालें और दूध को तब तक उबालें जब तक दूध एक कप न हो जाए। गैस बंद करें और दूध को एक कप में डालें। आप इसे गर्म या ठंडा करके भी पी सकते हैं।
हल्दी दूध सभी के लिए अच्छा है, बस सुनिश्चित करें कि हल्दी की मात्रा कम से कम हो। डायबिटीज और किडनी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए हल्दी का अधिक सेवन अच्छा नहीं हो सकता है। रात के वक्त पिएं जाने वाले अपने पेय को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें शुगर के बजाए शहद या गुड़ डाल सकते हैं। कप में दूध डालने के बाद ही शहद डालें। इस बात का ध्यान रखें कि शहद को दूध के साथ नहीं उबालें ।