
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 28, 2024 5:46 PM IST
Serious Side Effects of Turmeric
Serious Side Effects of Turmeric : भारतीय घरों में हल्दी का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है। वहीं, कई हेल्थ एक्सपर्ट इसका प्रयोग कर्क्यूमिन सप्लीमेंट के रूप में करते हैं। हल्दी का इस्तेमाल कर्क्यूमिन सप्लीमेंट्स के रूप में करना आमतौर पर सुरक्षित होता है। हालांकि, कुछ बीमारियों और स्थितियों की वजह से कर्क्यूमिन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कुछ लोगों को हल्दी का सेवन करने से पहले विचार की जरूरत होती है। आइए जानते हैं किन लोगों को हल्दी का सेवन करने से बचना चाहिए?
हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकती है। लेकिन अगर आपको किडनी से जुड़ी परेशानी है, तो हल्दी का सेवन न करें। दरअसल, हल्दी में ऑक्सालेट का उच्च स्तर होता है। इससे किडनी की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए हल्दी का सेवन सीमित कर दें।
कर्क्यूमिन सप्लीमेंट्स गॉलब्लैडर की थैली को प्रभावित करते हैं। वे गॉलब्लैडर की थैली को सिकोड़ सकते हैं, जिससे पित्त खाली हो जाता है। जरूरत से अधिक हल्दी का सेवन करने से पित्ताशय पर असर पड़ सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
कई अध्ययनों में देखा गया है कि हल्दी का सेवन काफी अधिक मात्रा में करने की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में मरीजों को मतली, पेट में दर्द और दस्त जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको पाचन संबंधी शिकायतें पहले से है, तो हल्दी का सेवन सीमित कर दें।
लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन अगर आप काफी गंभीर हैं, तो इस स्थिति में करक्यूमिन का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए लिवर की परेशानी से जूझ रहे लोगों को हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए।
कर्क्यूमिन का अधिक सेवन करने से ब्लीडिंग की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, कर्क्यूमिन में एंटीप्लेटलेट प्रभाव पाया जाता है। प्लेटलेट्स ब्लड कोशिकाएं हैं, जो थक्का जमने की प्रक्रिया में ज़रूरी होती हैं। इससे रक्त के थक्का जमने की क्षमता कम हो सकती है। ऐसे में आप सीमित मात्रा में हल्दी का सेवन करें।
हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन जरूरत से अधिक हल्दी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। आपको पूरे दिन में सही मात्रा में हल्दी का सेवन करना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में 8 ग्राम के करीब हल्दी का सेवन करें। इससे अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन करने से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।