इस विटामिन की कमी से झड़ने लगते हैं बाल, महंगे Hair Care Products खरीदने से पहले खाना शुरू कर दें ये 5 Fruits
इस विटामिन की कमी से झड़ने लगते हैं बाल, महंगे Hair Care Products खरीदने से पहले खाना शुरू कर दें ये 5 Fruits
यदि बाल लगातार झड़ रहे हैं, पतले हो रहे हैं या उनकी चमक खत्म हो रही है, तो यह पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। पोषण की कमी को पूरा करने के लिए फलों का सेवन जरूरी है।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : February 24, 2026 8:54 PM IST
Hair loss due to vitamin b12 deficiency: बदलती जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान के साथ-साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण बालों का झड़ना आम मानी जाती है। दिल्ली के एलांटिस हेल्थ की सीनियर डर्मोटॉलिजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, बालों की जड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो बाल कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगते हैं।
कैसे पहचानें पोषण की कमी से बाल झड़ रहे हैं?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, यदि बाल लगातार झड़रहे हैं, पतले हो रहे हैं या उनकी चमक खत्म हो रही है, तो यह पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, लेकिन उनकी जड़ों को पोषण देने के लिए विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट आवश्यक होते हैं। शरीर में पोषण की कमी होने पर हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
डॉक्टर बताते हैं कि बालों के झड़ने की समस्या होने पर कुछ फल खाए जाए तो यह कुछ हद तक राहत दिला सकते हैं।
संतरा (Orange)- जो लोग लंबे समय से बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। संतरे में विटामिन सी होता है। यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है। रोजान 1 संतरा खाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है। यह बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।
केला (Banana)- हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि 10 में से 7 लोग बायोटिन की कमी से कारण बालों के झड़ने की समस्या से जूझते हैं। बायोटिन की कमी को पूरा करने में केला मददगार होता है। केले के पोषक तत्व बालों को टूटने से बचाते हैं। साथ ही, स्कैल्प को हाइड्रेट करके बालों का झड़ना और गिरना कम करते हैं।
कीवी (Kiwi)- कीवी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। रोजाना एक कीवी खाने से बालों का झड़ना और गिरना दोनों ही समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। कीवी के पोषक तत्वों स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। यह फल डैंड्रफ की परेशानी को भी कम करने में मदद करता है।
आम (Mango)- यूं तो आम का सीजन साल में कुछ ही महीने रहता है, लेकिन आम बालों के लिए एक बेहतरीन फल है। आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए होता है। विटामिन ए स्कैल्प को पोषण देकर बालों को हेल्दी बनाता है। खाने में आम को शामिल करने से न सिर्फ बालों का झड़ना बंद होता है, बल्कि यह बालों की चमक बढ़ाने में भी मदद करता है।
बेरीज- विभिन्न प्रकार की बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों का गिरना काफी हद तक कम किया जा सकता है।
क्या सिर्फ फल खाने से बाल रुक सकते हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं, बिल्कुल भी नहीं। सिर्फ फलों या सब्जियों को डाइट में शामिल करके बालों का झड़ना और गिरना बंद नहीं किया जा सकता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए संपूर्ण खानपान को संतुलित करना जरूरी है। इसके अलावा बालों का झड़ना बंद हो इसके लिए ऑयलिंग, स्कैल्प मसाज जैसी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
Highlights
बालों का झड़ना रोकने में फल मददगार होते हैं।
फलों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी बनाता है।
बालों की परेशानी में संतरा खाना फायदेमंद होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.