Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Haddi Majbut Karne ke Liye Kya Khayen: हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होना बहुत जरूरी है, जो न सिर्फ हमारे शरीर को सहारा देती हैं बल्कि बहुत से ऐसे जरूरी काम हैं जिनके लिए हड्डियां बहुत जरूरी होती हैं। मजबूत हड्डियां हमारे अंदरूनी अंगों में चोट लगने या किसी प्रकार की क्षति होने से बचाती हैं और इनमें दिमाग, दिल व फेफड़े जैसे जरूरी अंग भी शामिल हैं। इनकी मदद से हम आसानी से चल-फिर सकते हैं और दूसरे काम कर सकते हैं। कमजोर हड्डियां शरीर में कई बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं, इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना जरूरी है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेंगे।
अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बेहद जरूरी है। मौसमी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर जिससे हड्डियों को जरूरी पोषण मिलता है। साथ ही विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व हड्डियों को कैल्शियम व फास्फोरस आदि अवशोषित करने में भी मदद करते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने में और ज्यादा मदद मिलती है।
(और पढ़ें - हड्डियां कमजोर क्यों होती हैं?)
ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू आदि का सेवन करना हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा। वहीं तिल व चिया सीड्स जैसे बीज कैल्शियम समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हड्डियों की मजबूती को बनाए रखने में काफी मदद करते हैं। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
(और पढ़ें - हड्डियों में कैल्शियम बढ़ाने वाले फूड्स)
अगर आप अपनी डाइट में नॉन-वेज फूड्स यानी मांसाहारी आहार को भी शामिल कर लेते हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा विकल्प बन सकता है। अंडे का पीले वाला हिस्सा प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होता है और ये दोनों ही तत्व मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी हैं। वहीं मछली जैसे सार्डिन और मैकरेल आदि कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है।
फलों का सेवन पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है और उनमें हड्डियां भी शामिल हैं। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। मौसम के अनुसार जो भी सब्जियां व फल आ रहे हैं, वे विटामिनों व अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और उनका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
हड्डियों की मजबूती के लिए दूध का सेवन करना बेहद जरूरी है और यह आप बचपन से ही सुनते आ रहे हैं और यह सच भी है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और बोन डिजीज व हड्डी टूटने जैसी समस्याओं का खतरा कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध व अन्य दूध के उत्पाद जैसे पनीर, दही व छाछ आदि को जरूर शामिल करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।