गर्मियों का सुरक्षात्‍मक उपाय है गुलकंद, जानें इसे बनाने की विधि, प्रयोग और सेहत के लिए फायदे

इन दिनों जिस तरह तापमान बढ़ता जा रहा है, उसमें पाचन, जलन, हीट स्ट्रोक आदि कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। इन समस्याओं से मुकाबला करना है तो गुलकंद आपके काम आएगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : April 25, 2019 6:07 PM IST

मौसम अगर अपने साथ कई तरह की समस्‍याएं लेकर आता है, तो प्रकृति उनसे लड़ने के उपचार भी उपलब्‍ध करवाती है। इन दिनों जिस तरह तापमान बढ़ता जा रहा है, उसमें पाचन, जलन, हीट स्‍ट्रोक आदि कई तरह की समस्‍याएं बढ़ने लगी हैं। इन समस्‍याओं से मुकाबला करना है तो गुलकंद आपके काम आएगा। अगर इसे गर्मियों का सुरक्षात्‍मक उपाय कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं गुलकंद को बनाए और इस्‍तेमाल करने की विधि। साथ ही सेहत को होने वाले इसके लाभ भी।

यह भी पढ़ें - इस मौसम में खाली पेट सोना भी हो सकता है खतरनाक, जानें क्‍यों

गर्मियों में ठंडक देता है गुलकंद

गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद न केवल खाने में स्‍वादिष्‍ट होता है बल्‍कि यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिये भी काफी अच्‍छा होता है। इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जिससे गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। गुलकंद को लोग खाने-पीने की चीजों में प्रयोग करते हैं जिससे उसका स्‍वाद दोगुना बढ जाता है। यह शरीर में अतिरिक्‍त गर्मी को कम करता है। आयुर्वेद में यह कई सारी दवाइयों में भी प्रयोग किया जाता है। इसे गुलाब की पंखुड़ियों और शक्‍कर की मदद से तैयार किया जाता है। वे लोग जिन्‍हें पैरों और हथेलियों में जलन होती है, उनके लिये यह काफी ज्‍यादा फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें – नींद न आने की समस्या से हैं परेशान, तो सोने से पहले पियें ये हेल्दी ड्रिंक्स

पौष्टिकता से है भरपूर

गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी पाया जाता है। 2 चम्मच गुलकंद खाने से लू से राहत मिल जाती है। मधुमेह के लोंगो को इसे खाने में सावधानी रखनी चाहिये क्‍योंकि इसमें शक्‍कर मिली हुई होती है। ऐसे मरीज़ अपने घर में ही गुलकंद को बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

यह भी पढ़ें - वजन घटाना है तो डायट में शामिल करें मसाला चाय, ये रही रेसिपी

rose-petal-jam2 गुलाब की पंखुडियों को धो लें और फिर किसी कांच के बर्तन में ढंक कर रख दें। ©Shutterstock.

गुलकंद बनाने की सामग्री 

200 ग्राम गुलाब की पंखुडियां

100 ग्राम पिसी शक्कर

1 टीस्पून पिसी छोटी इलायची

1 टीस्पून पिसी सौंफ

यह भी पढ़ें - पारा पहुंच रहा है चालीस के पार, ऐसे में जानें किसे कहते हैं “लू लगना” और इससे बचाव

इस तरह करें तैयार

गुलाब की पंखुडियों को धो लें और फिर किसी कांच के बर्तन में ढंक कर रख दें। अब इस जार में पिसी शक्कर मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसी इलायची और सौंठ डाल कर 10 दिन के लिये धूप में रख दें। इसे बीच-बीच में चलाती रहें। जब आपको लगे कि पंखुडियां गल चुकी हैं तो समझ जाइये कि आपका गुलकंद तैयार है। अब आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने का भी एक खास तरीका होता है।

इस तरह करें सेवन तो होगा लाभ

गुलकंद को आप दूध या पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं इसका 2 से 5 ग्राम सेवन कर सकती हैं। आप इसे खाने के एक घंटे के बाद दिन में दो बार खा सकते हैं। पर इससे ज्‍यादा खाना सेहत के लिए ठीक नहीं। खासतौर से डायबिटीज के रोगियों को इससे बचना चाहिए।

Rose-petal-jam1 गुलकंद में गुलाब का रस मिला होता है जो कि शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और तरोताजा रखता है। ©Shutterstock.

जानें गुलकंद के अन्‍य फायदे

नहीं लगती लू - गर्मी में धूप से निकलने से पहले 2 चम्म च गुलकंद खा कर निकलें। इससे आप को सनस्ट्रोंक से बचने में मदद मिलेगी और धूप नहीं लगेगी। इसके साथ ही यह गर्मी लगने की वजह से नाक से खून बहने से भी रोकता है।

शरीर को पहुंचाता है ठंडक - गुलकंद में गुलाब का रस मिला होता है जो कि शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और तरोताजा रखता है। यह पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। गर्मी के दिनों में गुलकंद एनर्जी देने वाला एक शीतल टॉनिक है, जो गर्मी से उत्पन्न थकान, आलस्य, मांसपेशियों का दर्द और जलन आदि कष्टों से बचाता है।

बढ़ जाता है चेहरे का ग्‍लो - गुलकंद, स्‍किन के लिये काफी अच्‍छा होता है। यह चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है क्‍योंकि यह खून को अंदर से साफ करता है। यह स्‍किन प्रॉब्‍लम जैसे, ब्‍लैकहेड्स, एक्‍ने और मुंहासों से मुक्ति भी दिलाता है।

प्रेगनेंसी में भी फायदेमंद है - गर्भवती महिलाएं भी गुलकंद का आनंद उठा सकती हैं। यह काफी सुरक्षित है। अगर प्रेगनेसी में कब्‍ज की शिकायत है तो आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार - गुलाब में लैक्‍सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो कि मेटाबॉलिज्‍म को तेज करते हैं। अगर आपका मेटाबॉलिज्‍म तेज है तो आप आराम से अपना वजन कम कर लेंगे। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना गुलाब की 20 पंखुडियां पानी में उबालें और छान कर उसमें शहद मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।

पेट की गर्मी और मुंह के छालों में आराम - अगर आपके मसूड़ों में सूजन रहती है तो सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाएं। इससे मसूड़ों की सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही मुंह के छाले भी दूर करने के लिए भी गुलकंद खाना फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source