Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Gud wali chai peene ke fayde: ठंड के मौसम में और कुछ याद आए या ना आए लेकिन चाय बहुत याद आती है। हर किसी को पता है कि चाय का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है, लेकिन फिर भी हम पीते हैं। चाय में कैफीन होने के कारण यह शरीर में पानी की कमी तो करती ही है, लेकिन अगर कम मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह डिहाइड्रेशन पैदा नहीं कर पाती है। लेकिन चाय में मौजूद चीनी भी आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। लेकिन चीनी की चाय की जगह अगर आप गुड़ की चाय पीते हैं, तो यह आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी और अगर आप सीमित व सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे सर्दियों के दिनों में गुड़ की चाय पीने से मिलने वाले कुछ फायदे।
सर्दियां हो या गर्मियां अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप शुगर की बजाय गुड़ की चाय पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन का खतरा भी कुछ हद तक कम हो जाता है। इसके पीछे का एक कारण यह भी है कि गुड़ की चाय में चाय-पत्ती का इस्तेमाल कम होता है, जिससे अपेक्षाकृत कैफीन कम रहता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम हो जाता है।
बार-बार और ज्यादा चाय पीने से आपकी पाचन क्रिया भी खराब हो सकती है और ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ता है। वहीं अगर आप चीनी की बजाय गुड़ की चाय पीते हैं, तो वह अपेक्षाकृत आपके पाचन के लिए अच्छा रहती है और स्वाद में भी आपके लिए काफी फायदेमंद रहती है।
चाय का ज्यादा सेवन आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं रहता है, लेकिन अगर आप चीनी की जगह पर गुड़ की चाय पीते हैं, तो वह अपेक्षाकृत आपकी स्किन को कम नुकसान पहुंचाती है। खासतौर पर सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से आप अपनी स्किन को हेल्दी रखे में मदद कर सकते हैं। हालांकि, गुड़ की चाय का सेवन भी सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।
ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी व जुकाम जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। सर्दियों से जुड़ी ऐसी समस्याएं होने पर चाय पीने से फायदा मिलता है, लेकिन चाय अगर गुड़ की बनी हो तो उससे और भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। गुड़ में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं दूर करने वाले कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।