Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में पिएंगे अमरूद का जूस तो होंगे ये 5 फायदे, ये हैं घर पर अमरूद का जूस बनाने की 1 क्विक रेसिपी

अमरूद की ही तरह अमरूद से तैयार जूस भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। आप भी बनाएं घर पर इस तरह अमरूद का जूस और पाएं ये 5 सेहत लाभ....

सर्दियों में पिएंगे अमरूद का जूस तो होंगे ये 5 फायदे, ये हैं घर पर अमरूद का जूस बनाने की 1 क्विक रेसिपी
अमरूद का जूस पीने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ने के साथ ही होते हैं ये कई सेहत लाभ।

Written by Anshumala |Published : February 2, 2021 8:36 PM IST

Benefits Of Guava Juice in Hindi: सर्दियों में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है अमरूद  (Guava)। बेहद सस्ता, स्वादिष्ट और हर जगह उपलब्ध होने के कारण लोग इसे चाव से खाते हैं। अमरूद सेहत का खजाना (Benefits of Guava) है। पेट को दुरुस्त रखने के लिए इसका सेवन करना लाभदायक है। हालांकि, ज्यादातर लोग अमरूद खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद का जूस भी बहुत हेल्दी होता है? आइए जानते हैं किस तरह अमरूद से तैयार जूस सेहत को लाभ (Guava Juice) पहुंचाता है और घर पर कैसे झटपट बना सकते हैं आप हेल्दी-टेस्टी अमरूद का जूस।

अमरूद में मौजूद पोषक तत्व, किस्म और फायदे (Guava benefits and nutrition in hindi)

इस फल में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जैसे एंटीडायबिटिक, लाइकोपीन, एंटी डायरियल, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस, फाइटोकेमिकल्स आदि। पेट के लिए अमरूद का सेवन करना कई रोगों से बचाए रखता है। इसके फायदों की बात करें तो यह कब्ज, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन, मलेरिया, सांस, मुंह और स्किन से संबंधित संक्रमण, डायबिटीज, हार्ट डिजीज आदि में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पाचन शक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को भी मजबूत करता है। आंखों, हार्ट डिजीज, कैंसर, तनाव आदि से बचाता है। इतना ही नहीं वजन कम करने के लिए भी आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। अमरूद की कई किस्में होती हैं, जो अलग-अलग नामों से फेमस हैं जैसे सफेदा, इलाहाबादी आदि।

अमरूद के जूस में मौजूद पोषक तत्व

इस फल (अमरूद) से तैयार जूस में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसे पीने से आप कई तरह के रोगों जैसे डायरिया, डायबिटीज, मोटापा, हार्ट डिजीज, कैंसर आदि रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है। सर्दी के मौसम में अमरूद खाने की बजाय जूस पिएं स्किन भी ड्राई नहीं होगी। त्वचा को होगा लाभ। इस जूस में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, ऐसे में वजन कम करने के लिए भी यह एक हेल्दी फ्रूट जूस (Healthy fruit juice for weight loss) है।

Also Read

More News

सर्दियों में अमरूद का जूस पीने के फायदे (Benefits Of Guava Juice in hindi)

1 कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अमरूद खाने के साथ ही इसका जूस भी प्रतिदिन पिएं। चूंकि अमरूद में फाइबर अधिक होता है, तो यह मल को लूज बनाता है। जूस पीने से शरीर में लिक्विड पदार्थ जाता है, जिससे पाचन प्रणाली सुचारू रूप से काम करती है। इसे पीने से पेट दर्द, सूजन, गैस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

2 मुंह से दुर्गंध अधिक आती है, तो अमरूद के पत्तों को पानी में डालकर मिक्सी में पीसें। इसे पीने से मुंह से आने वाली दुर्गंध की समस्या दूर होगी। इसके अलावा मसूड़ों में सूजन, खून आना, मसूड़ों में दर्द से भी छुटकारा मिलता है। अमरूद के जूस (Benefits Of Guava Juice in Hindi) में एंटीइंफ्लेमटरी गुण होने के कारण मुंह से संबंधित रोगों को दूर करने में मदद करते हैं।

3 कोरोना काल में सबसे जरूरी है रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना। इसके लिए आप विटामिन सी युक्त फलों में अमरूद को भी शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी से भरपूर होने के कारण अमरूद और इसका जूस इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। आप कई संक्रमणों, रोगों से बचे रह सकते हैं।

4 अमरूद से तैयार जूस (Health Benefits Of Guava Juice in hindi) दिमाग के लिए भी हेल्दी माना गया है। विटामिन बी3, बी6 होने के कारण मस्तिष्क तक ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है। संज्ञानात्मक कार्यों (Cognitive function) में भी बढ़ोतरी होती है। ब्रेन पावर बढ़ती है। बच्चों को अमरूद का जूस पिलाएं, उनकी याददाश्त क्षमता में सुधार होगा। वे जल्दी चीजों को समझने लगेंगे।

5 अमरूद में विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होने के कारण डाइजेस्टिव डिसऑर्डर जैसे डायरिया (Diarrhoea symptoms) के लक्षणों को कम करता है।

यूं बनाएं घर पर अमरूद का जूस (Guava juice recipe in hindi)

2-3 अमरूद

हरी मिर्च

नींबू का रस 1 चम्मच

नमक

पुदीना या धनिया की पत्ती

काली मिर्च पाउडर

अदरक का छोटा सा टुकड़ा

पानी आवश्यकतानुसार

अमरूद का जूस बनाने की रेसिपी

अमरूद को पानी में अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी में अमरूद, मिर्च, पुदीना पत्ती, अदरक और पानी डालकर दो-तीन बार ग्राइंड करें। यदि बहुत गाढ़ा है, तो पानी और डालें। अब इसमें नमक डालकर एक बार और मिक्स करें। जूस को गिलास में छानते हुए निकाल लें। इसमें नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आप चाहें तो बिना छाने भी इस जूस का सेवन कर सकते हैं। पुदीना या धनिया पत्ती से सजाकर इस टेस्टी और हेल्दी जूस का सेवन करें। कोशिश करें कि सर्दियों के मौसम में इसमें बर्फ का टुकड़ा ना मिलाएं, क्योंकि अमरूद की तासीर ठंडी होती है।

अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पिएंगे तो पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या होगी दूर, होंगे ये 7 अद्भुत फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और इन 5 समस्‍याओं से बचाता है ये फल

About the Author

... Read More