... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 27, 2019 8:21 PM IST
अकेला अंकुरित चना ही कई तरह के प्रोटीन, विटामिन सप्लीमेंट के बराबर है। अगर आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं, यानी टीनएज में कदम रख रहे हैं तो उनकी डायट में काले अंकुरित चने जरूर शामिल करें। ©Shutterstock.
आयुर्वेद में काले अंकुरित चने को कई पोषक तत्वों का खजाना बताया गया है। अकेला अंकुरित चना ही कई तरह के प्रोटीन, विटामिन सप्लीमेंट के बराबर है। अगर आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं, यानी टीनएज में कदम रख रहे हैं तो उनकी डायट में काले अंकुरित चने जरूर शामिल करें। इससे उनकी शारीरिक ही नहीं मानसिक ग्रोथ को भी फायदा होगा।
यह भी पढ़ें - पेरेंट्स रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो बच्चे होंगे ज्यादा कॉन्फीडेंट
पोषक त्वों से भरपूर
प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल, विटामिन्स व् अन्य पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित चने खाने से आपको बहुत से फायदे मिलते हैं। यह शरीर को स्ट्रांग रखने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाता है जिससे आपको बहुत से रोगो से लड़ने की क्षमता मिलती है। साथ ही ख़ूबसूरती में निखार लाने के साथ यह फिटनेस को बरकरार रखने में भी मदद करता है। इसलिए सिर्फ लड़कों को ही नहीं लड़कियों को भी इसे डायट में शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – पेरेंट्स की लापरवाही से इंटरनेट पर बढ़ रही है बच्चों की पहुंच
मिलती है भरपूर एनर्जी
अंकुरित चने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो की बॉडी में ऊर्जा को बरकरार रखने में मदद करते हैं। यदि आप नियमित इनका सेवन करते हैं तो इससे कमजोरी, थकान, आलस, सुस्ती जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ बॉडी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें – एग्जाम में बढ़ाना है फोकस, तो शाम के समय करें सूर्य नमस्कार
हीमोग्लोबिन का है स्त्रोत
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ नए रक्त को बनाने में भी अंकुरित चने के सेवन से फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें फॉस्फोरस और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही बॉडी में ब्लड फ्लो भी बेहतर तरीके से होता है जिससे आपकी बॉडी को मजबूत और सुरक्षित रहने में मदद मिलती है।
पाचन क्रिया को रखता है बेहतर
फाइबर की मात्रा से भरपूर अंकुरित चने क सेवन करने से पेट अच्छे से साफ़ हो जाता है। जिसके कारण मेटाबोलिज्म बेहतर होता है साथ ही आपको कब्ज़, एसिडिटी जैसी परेशानी से भी राहत मिलती है। और इससे पाचन क्रिया बेहतर चलती है जिससे आपको पर्याप्त भूख भी लगती है, और शरीर में पोषक तत्व भी भरपूर होते है।
इम्युनिटी बढ़ाता है
क्लोरोफिल, फॉस्फोरस, विटामिन, मिनरल्स की मात्रा से भरपूर अंकुरित चने का सेवन नियमित करने से इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे आप किसी भी तरह की बिमारी और संक्रमण की समस्या से आसानी से सुरक्षित रह सकते हैं।
स्किन के लिए है फायदेमंद
भीगे हुए चने का सेवन करने से स्किन से जुडी परेशानी जैसे खुजली, एलर्जी आदि से बचने में मदद मिलती है। साथ ही इसका नियमित सुबह सेवन करने से स्किन के ग्लो को बरकरार रखने में भी मदद मिलती है। इसीलिए अपनी ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।