दिल को हमेशा रखना है जवां, तो डायट में शामिल करें ये सब्जियां

Green Vegetables for Heart: हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इस बात को हर कोई जानता है। डॉक्टर्स भी हरी सब्जियां खाने की (Green Vegetables ) सलाह देते हैं। हरी-भरी सब्जियां आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 16, 2020 2:23 PM IST

Green Vegetables for Heart: हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इस बात को हर कोई जानता है। डॉक्टर्स भी हरी सब्जियां खाने की (Green Vegetables ) सलाह देते हैं। हरी-भरी सब्जियां आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, हरी सब्जियां (Green Vegetables ) दिल के रोगियों के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। हर रोज हरी सब्जियों के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल के रोगियों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

रोजाना खाएं प्याज

सलाद के रूप में प्याज बहुत ही अच्छा माना जाता है। प्याज कई बीमारियों के लिए रामबाण हैं। रोजाना प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को घबराहट अधिक होती है या फिर दिल की धड़कने तेज होती हैं उन्हें प्याज खाना चाहिए। प्याज खाने से घबराहट को कम किया जा सकता है।

टमाटर है गुणकारी

टमाटर में बीटाकेरोटीन, विटामिन सी, लाइकोपीन,  पोटेशियम और विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इन पौषक तत्वों से दिल की बीमारी होने का खतरा दूर रहता है।

ऑलिव भी नहीं है किसी से कम

दिल के स्वास्थ्य के ऑलिव काफी उत्तम माना जाता है, क्योंकि इसमें मोनोसैचुरेट्ड फैट्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्‍तर कम करने में हमारी मदद करता है खाततौर पर एलडीएल को। यदि आप सलाद पर म्योनीज या फिर अन्य किसी ड्रेंसिग का इस्तेमाल करते हैं, तो आज से ही उसे बंद कर दें। उसकी जगह पर आप थोड़ा सा ऑलिव आयल का छिड़काव करें। यह आपके वजन को कम करने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है।

लहसुन खाएं खाली पेट

लहसुन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोगों को सुबह खाली पेट लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही भोजन में भी लहसुन का प्रयोग करना चाहिए। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व दिल के मरीजों के लिए काफी अच्छा होत है। इस हार्ट अटैक आने का खतरा कम होता है।

गाजर 

गाजर आयरन की कमी को पूरा करता है। रोजाना इस खाने से दिल की धड़कन कंट्रोल में रहती है। अधिकतर डॉक्टर्स गाजर का जूस पीने की सलाह देते हैं। वहीं, इसका सलाद भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Green Apples For Diabetics: डायबिटीज़ में क्या खाएं-हरा या लाल सेब? जानें डायबिटिक्स के लिए सेब का सेवन है कितना फायदेमंद

बरसात में हरी सब्ज़ियों का सेवन है सेहत के लिए नुकसानदायक , जानें क्यों नहीं खानी चाहिए मॉनसून में पत्तेदार सब्ज़ियां