
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 20, 2026 8:15 PM IST
Best Weight Loss Drink: खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान लोगों के दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से लोग दिन-ब- दिन मोटापे के शिकार होते जा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों को करने में काफी ज्यादा मुश्किल हालातो का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में मोटापे को कम करने के लिए लोग तमाम कोशिश करते हैं। वह अलग-अलग ड्रिंक पीते हैं, जिनमें से ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी भी है। लेकिन अक्सर लोगों को यह समस्या होती है कि वेट लॉस के लिए इन दोनों ड्रिंक में से कौन सी ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आप भी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी को लेकर कन्फ्यूज है, तो परेशान मत होइए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस की जर्नी में कौन सी ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। तो चलिए समझते हैं आसान भाषा में।
अगर आप वेट लॉस की जर्नी में ग्रीन टी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि ग्रीन टी में कैटेकिंस नामक प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन को कम करने में आसानी से मदद करते हैं। इसके अलावा ग्रीन-टी पाचन तंत्र के लिए भी मददगार होता है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस की जर्नी में अपने शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना चाहते हैं, तो दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
ब्लैक कॉफी वेट लॉस की जर्नी में बहुत ज्यादा मददगार होती है। ब्लैक कॉफी में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ब्लैक कॉफी में कैफीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर के फेट को भी बंद करता है। इसके अलावा ब्लैक कॉफी पीने से भूख कम लगती है, जिससे आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से इसका शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन भी हो जाता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना उचित होता है।
वैसे तो ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी दोनों ही वजन कम करने के लिए मददगार होते हैं। लेकिन अगर बात ग्रीन टी की की जाए, तो ग्रीन टी ब्लैक कॉफी से ज्यादा बेस्ट होती है। दरअसल ग्रीन टी में वजन घटाने वाले कंपाउंड होते हैं, जो शरीर के फैट को बर्न तो करते ही है। साथ ही इससे शरीर को कोई ज्यादा नुकसान भी नहीं होता है। इसके अलावा, ब्लैक टी में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता है, जो फैट तो कम करता है, लेकिन इसका असर नींद पर सबसे ज्यादा पड़ता है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस की जर्नी में ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी में सबसे ज्यादा कंफ्यूज है, तो आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। यह वेटलेस को करने के लिए सबसे ज्यादा मदद का मानी जाती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।