
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 25, 2023 11:19 AM IST
Who should not drink green tea: ग्रीन टी सिर्फ एक ड्रिंक ही नहीं बल्कि आज के समय में लोगों की जरूरत हो गई है। आजकल लोगों को लाइफस्टाइल काफी बिजी हो गया है, जिसके कारण वे खुद की देखभाल करने का भी समय नहीं निकाल पाते हैं। यही कारण है कि वर्किंग पापुलेशन के बीच मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में ग्रीन टी जैसी कुछ चीजें हैं, जो कुछ हद मोटापे को दूर रखने में मदद करती हैं। हालांकि, सिर्फ वेट लॉस ही नहीं ग्रीन टी पीने के कई अलग-अलग फायदे होते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। हालांकि, इस बात पर ध्यान देना होगा कि ग्रीन टी पीने से होने वाले नुकसान सभी लोगों को नहीं बल्कि अलग-अलग ग्रुप के लोगों पर होता है और आपको उनका पता होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे बताने वाले हैं, जिनकी सेहत के लिए ग्रीन टी नुकसानदायक हो सकती है।
जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है उन्हें भूलकर भी ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए और ऐसा करने से स्थिति उल्टा खराब हो सकती है। ग्रीन टी में अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है और शरीर में यह एक डाइयुरेटिक के रूप में काम करता है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में पहले से ही हीमोग्लोबिन या आयरन की कमी हो गई है, तो उन्हें ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।
जिन लोगों को अक्सर सीने मे जलन होने लगती है, तो वे एसिड रिफ्लक्स से ग्रस्त हो सकते हैं। एसिड रिफ्लक्स से परेशान लोगों को ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन व अन्य तत्व एसिडिक प्रभाव को बढ़ा देते हैं और इससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षण तेजी से बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है।
सिर में दर्द की समस्या से निपटने के लिए अक्सर कैफीन ड्रिंक जैसे रेगुलर मिल्क टी, ब्लैक टी, ग्रीन टी और कॉफी आदि पी जाती है और इनसे सिरदर्द को कम करने में भी मदद मिलती है। माइग्रेन से परेशान लोग जिन्हें बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है, उन्हें ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करना उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने की बजाय प्रभावित करता है।
गर्भवती महिलाओं को ग्रीन टी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को किसी भी कैफीन ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं जो महिलाएं स्तनपान करा रही हैं, उन्हें भी ग्रीन टी या अन्य कैफीनेटेड ड्रिंक का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
डिप्रेशन, एंग्जायटी या स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से ग्रस्त लोगों को भी ग्रीन टी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। ग्रीन टी में में कैफीन पाया जाता है, जो आपके दिमाग के कार्यों के साथ छेड़छाड़ करता है। ग्रीन टी का सेवन करने से मानसिक विकार के लक्षण गंभीर हो सकते हैं और इसलिए इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है।