Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Food: ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है लीवर इंफेक्शन, और भी हैं Green Tea के साइड इफेक्ट्स

वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के असर का ही परिणाम है कि अब ज़्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं। ग्रीन टी के हैं कई फायदे लेकिन क्या इसके नुकसान भी हैं? यह सवाल भई अक्सर उठता है कि क्या ग्रीन टी पीने से नुकसान होता है। ग्रीन टी के साइड-इफेक्टस् क्या हैं। Green Tea Side Effects

Weight Loss Food: ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है लीवर इंफेक्शन, और भी हैं Green Tea के साइड इफेक्ट्स

Written by Sadhna Tiwari |Published : November 12, 2019 10:03 AM IST

ग्रीन टी Green Tea Side Effects  वेट लॉस के लिए एक पॉप्युलर तरीका है। ग्रीन टी Green Tea Side Effects पीने से लोगों को अच्छे रिजल्ट्स दिखायी जाते हैं। नियमित ग्रीन टी पीने से शरीर में जमा फैट कम होने लगता है। वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के असर का ही परिणाम है कि अब ज़्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं। ग्रीन टी के हैं कई फायदे लेकिन क्या इसके नुकसान भी हैं? यह सवाल भई अक्सर उठता है कि क्या ग्रीन टी पीने से नुकसान होता है। ग्रीन टी के साइड-इफेक्टस् क्या हैं। Green Tea Side Effects

ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है नुकसान Green Tea Side Effects:

एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में 3-4 कप ग्रीन टी पीने से नुकसान नहीं होता। लेकिन अगर कोई व्यक्ति इससे भी अधिक ग्रीन टी पीने से शरीर पर इसके साइड-इफेक्ट्स दिखायी देने लगते हैं।

लीवर को हो सकता है नुकसान Green Tea Side Effects:

कुछ समय पहले एक स्टडी रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि, ज्यादा ग्रीन टी पीने से लीवर को नुकसान हो सकता है। ग्रीन टी की अधिक मात्रा से लीवर की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी आ सकती है। लीवर को काम करने में परेशानी होती है। इसके चलते लीवर से जुड़े डिसॉर्डर और इंफेक्शन भी हो सकते हैं।

Also Read

More News

एनिमिया की वजह बन सकती है ग्रीन टी:

भोजन से मिलने वाला आयरन शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। आयरन की कमी के कारण एनिमिया या शरीर में खून की कमी हो सकती है। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि ग्रीन टी ज़्यादा पीने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। दरअसल आयरन को अवशोषित करने की क्षमता ग्रीन टी पीने से प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा भोजन से मिलने वाले मिनरल्स का भी अवशोषण शरीर नहीं कर पाता। नतीजतन एनिमिया और कमज़ोरी जैसी कई समस्याएं महसूस होने लगती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें-ठंड में ज़रूर खाएं मेथी और धनिया, दिल को बचा सकेंगे कई बीमारियों से