Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ग्रीन टी पीने के परहेज के साथ जानें ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान

स्वास्थ्य देखभाल के लिए ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है. रोजाना ग्रीन टी पीने के फायदे क्या-क्या होते हैं, इसकी जानकारी जरूरी होती है. सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. सोने से पहले ग्रीन टी पीने से वजन कम करने और वेट लॉस प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलती है. इसके अलावा ग्रीन टी पीने का सही तरीका और समय की जानकारी सबसे जरूरी होती है.

ग्रीन टी पीने के परहेज के साथ जानें ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान
ग्रीन टी पीने के परहेज के साथ जानें ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 23, 2019 5:54 PM IST

ग्रीन टी कब पीना चाहिए और ग्रीन टी पीने के परहेज क्या हैं ? क्या यह सवाल आपके भी मन में आता है. अगर हां तो आपको ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान के साथ ग्रीन टी पीने के परहेज और ग्रीन टी बनाने के तरीके की सही जानकारी होनी चाहिए. क्योंकि हाल के वर्षों में ग्रीन टी वेट लॉस के लिए एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में बाजार में प्रस्तुत हो चुकी है. कई बार आप यह भी सुनते हैं कि सोने से पहले ग्रीन टी पीने के फायदे ज्यादा होते हैं. कुछ लोग आपको यह भी बताते हैं कि अगर सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, बहुत अधिक लाभ मिलता है. ऐसे ही सवालों के बारे में हम यहां पर विस्तार से बात कर रहे हैं.

ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका

right time and way to drink green tea

इस बात को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं. कुछ लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं. कुछ लोग रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने के फायदे बताते हैं. वैसे देखा जाए तो कोई भी चाय खाली पेट नहीं पीना चाहिए. ग्रीन टी को भी नाश्ते के बाद या रात में सोने से पहले पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Also Read

More News

ग्रीन टी पीने का सही तरीका यह है कि इसमें पानी के अलावा और कोई चीज न मिलाएं. कुछ लोग दूध और चीनी के साथ ग्रीन टी पीते हैं जो एकदम गलत तरीका है. ग्रीन टी में मीठास के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे

Benefits of drinking green tea on an empty stomach in the morning

ग्रीन टी पीने का सही तरीका जानने के बाद ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, इसकी जानकारी जरूरी होती है. सुबह के समय ग्रीन टी पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है. ब्लड प्रेशर और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर के दर्द को दूर करने के साथ मेटबॉलिक रेट को बेहतर करते हैं. सुबह के समय ग्रीन टी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ निकालने में भी मदद मिलती है. मोटापा कम करने और वेट लॉस में सुबह के समय ग्रीन टी पीना फायदेमदं होता है.

अगर रोजाना ग्रीन टी पीने की आदत आप डाल रहे हैं तो सबसे अच्छा हेल्थ टिप्स है कि आप सुबह नाश्ते के साथ और रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीना चाहिए. हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप ग्रीन टी में दूध और शुगर नहीं डालना है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खुली ग्रीन टी/चाय पत्ती या ग्रीट टी बैग कौन-सा पीना सेफ होता है.?

About the Author

... Read More