Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ग्रीन टी को सबसे हेल्दी ड्रिक के तौर पर पहचान मिली है। जहां चाय और कॉफी पीने वालों की संख्या ग्रीन टी के मुकाबले अधिक है, वहीं धीरे-धीरे इस हेल्दी चाय ने उन लोगों की डायट में भी जगह बनायी है जो अपनी रेग्युलर चाय-कॉफी को स्वाद के लिए पीना पसंद करते हैं। तो वहीं, वेट लॉस (Weight Loss Drinks) के लिए तेज़ी से लोग ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन करना शुरु कर रहे हैं। (Green Tea Benefits)
वजन कम करने के अलावा ग्रीन टी पाचनशक्ति (Digestion) बढ़ाती है, इम्यूनिटी बूस्ट ( Boosts Immunity) करती है, स्ट्रेस कम करती है और दिल-दिमाग की सेहत भी सुधारती है। इसीलिए, लोग अब दिन में कई बार ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या बार-बार और दिन के किसी भी समय ग्रीन टी पीना सेहत के लिहाज से सेफ है। आइए जानते हैं कि, ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?
जैसा कि स्टडीज़ और रिसर्च में ग्रीन टी को साधारण कॉफी और चाय से ज़्यादा हेल्दी (Why Green Tea is considered Healthy) बताया गया है। लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप दिन में किसी भी समय ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी पीते समय समय का भी ख्याल रखना आवश्यक है, क्योंकि ग़लत समय पर ग्रीन टी पीने से इसके साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। ( Green Tea Side Effects)
ग्रीन टी के सारे हेल्दी फायदे प्राप्त करने के लिए दिन के सही समय में ही इसका सेवन करना चाहिए। विभिन्न स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय है सुबह और खासकर, वर्कआउट (Pre-Workout Drinks) करने से पहले। दिन की शुरूआत चाय या कॉफी पीकर करने से अच्छा है कि आप ग्रीन टी पीएं। ( Fitness Tips) कॉफी की ही तरह ग्रीन टी में भी कैफ़ीन (caffeine) और एल-थिनाइन ( L-theanine) जैसे तत्व होते हैं। ये दोनों ही तत्व आपका मूड बेहतर बनाते हैं और एकाग्रता बढ़ाते हैं। (Health Tips in Hindi)
अगर आप ग्रीन टी पीकर वेट लॉस करना चाहते हैं तो, एक्सरसाइज़ करने से पहले ग्रीन टी पीना बहुत फायदेमंद होगा। कई स्टडीज़ में कहा गया है कि, वर्कआउट से पहले ग्रीन टी पीने से वर्कआउट के दौरान फैट बर्न (Fat Burning Process) तेज़ी से होता है।
दोपहर में लंच के बाद ग्रीन टी पीते हैं तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार भोजन के बाद और रात में सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी में ऐसे कम्पाउंड्स पाए जाते है, जो भोजन में मौजूद खनिज तत्वों यानि मिनरल्स के साथ जुड़ जाते हैं। इससे, शरीर इन तत्वों का सही तरीके से अवशोषण नहीं कर पाता है। कॉपर, आयरन और क्रोमियम ऐसे ही तत्व हैं जो ग्रीन टी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं। नियमित भोजन के बाद ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। (Why Drinking Green Tea Post-Meal is Bad?)
इसी तरह रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने से उसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद उड़ा सकता है। जिससे, आपको एंग्जायटी, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure reasons)और घबराहट जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।