... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : May 27, 2022 6:57 PM IST
ग्रीन-टी पीने के फायदे
Green Tea Benefits in hindi : ग्रीन टी (Green teat benefits) के सेवन का प्रचलन काफी बढ़ गया है। खासकर, जो लोग वजन कम (Green tea for weight loss) करना चाहते हैं, वो ग्रीन टी का सेवन खूब करते हैं। ग्रीन टी कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनाई जाती है। ग्रीन टी सेहत के लिए काफी हेल्दी (Benefits of Green tea) मानी जाती है। जो लोग प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं, उनमें हृदय रोग, वजन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने की समस्या काफी कम रहती है।
हालांकि, जो लोग ग्रीन टी पीते हैं, उन्हें यह नहीं पता होता कि कितनी मात्रा में और कितनी बार पीने से शरीर को सही लाभ मिल सकता है, इसलिए वो इसके कई फायदों का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ग्रीन टी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद (Green tea benefits) होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। फैट कम करने में सहायक होते हैं। इसे पीने से भूख भी कम लगती है, जिससे आपका वजन काबू (green tea controls weight) में रहता है।
ग्रीन टी आपको तरोताजा कर देती है। इसका स्वाद भी अन्य चाय के मुकाबले काफी अलग होता है। यदि आपको सही तरीके से ग्रीन टी बनानी है, तो एक कप में 2-4 ग्राम ग्रीन टी की पत्तियां डालें। पानी को अच्छी तरह से खौला लें। इस पानी को कप में डाल दें और दो-तीन मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ा ठंडा होने पर पिएं। विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी पीना अधिक लाभ पहुंचाती है। इसमें कैफीन की मात्रा कॉफी के मुकाबले काफी कम होती है। जानें, ग्रीन टी पीने से सेहत (Health benefits of green tea) को होने वाले अन्य फायदे क्या-क्या हैं-
यदि आप रात-दिन अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दें। ग्रीन टी एक ऐसी चाय है, जिसके फायदों में वजन कम करना (green tea for weight loss) भी शामिल है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करके वजन कम करने में मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे एक्टिव यौगिक होते हैं, जो फैट बर्निंग हॉर्मोन को प्रभावित करते हैं। प्रतिदिन ग्रीन टी के सेवन से कैलोरी भी कम होती है।
मुंह के संक्रमण या मुंह से संबंधित किसी भी अन्य समस्या से बचने के लिए पिएं ग्रीन टी (Green tea for mouth infection)। एक अध्ययन के अनुसार, मसूड़े से संबंधित बीमारी पेरियोडोंटल को दूर करने के लिए सबसे बेहतरीन उपचार है। यह दांतों पर जमीं बैक्टीरियल प्लाक को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स मीठा खाने के बाद मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को नहीं बनने देता।
ग्रीन टी डायबिटीज के रोगियों को भी पीनी चाहिए। यह डायबिटीज के प्रभाव को कम करती है। इसके नियमित सेवन से आप डायबिटीज से बचे रह सकते हैं। पॉलीफेनॉल्स शरीर में ग्लूकोज लेवल को संतुलित करते हैं। एक शोध की मानें, तो जो लोग एक दिन में लगभग 5-6 कप ग्रीन टी पीते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा काफी कम हो जाता है। वैसे, इतनी मात्रा में ग्रीन टी पीना सही है या गलत, इस बारे में डायटिशियन से जरूर सलाह ले लें।
ग्रीन टी के सेवन से काफी हद तक दिल के रोग (how green tea is healthy for heart health) भी नहीं होते हैं। आपका हृदय स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में बढ़ने से हार्ट डिजीज होने की आशंका बढ़ जाती है।
इसमें कैटेचिन्स नामक तत्व होता है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से शरीर ऑक्सीडेंट्स से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, तो आप कई ऑटोम्यून्यून बीमारियों से बचे रहते हैं।
इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करता है। कैटेचिन्स पाचन एंजाइम की क्रिया को धीमा करता है, जिससे आंत सभी कैलोरी को अवशोषित नहीं करती। इस तरीके से वजन भी नहीं बढ़ता है। ग्रीन टी में विटामिन-बी, सी और ई काफी होता है। ये पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। पेट से संबंधित कई तरह के कैंसर के होने के खतरे को भी कम करती है ग्रीन टी। यदि आप इसे पिएंगे, तो आपको ग्रीन टी के ये सभी फायदे (Benefits of drinking green tea) जरूर मिलेंगे।
पॉलीफेनॉल जैसे कैटेचिन्स कैंसर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर देता है। कैटेचिन्स अन्य पॉलीफेनॉल्स के साथ मिलकर मुक्त कणों से लड़ता है। कोशिकाओं को डीएनए से होने वाले नुकसानोंसे बचाए रखता है। चूंकि, पॉलीफेनॉल इम्यून सिस्टम दुरुस्त करता है, इसलिए आप कई तरह के गंभीर रोगों से बचे रहते हैं। लंग, स्किन, ब्रेस्ट, लिवर, पेट और आंतों में होने वाले कैंसर से ग्रीन टी सुरक्षा प्रदान करती है। ग्रीन टी में मौजूद कई घटक और तत्व कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप (green tea controls blood pressure) है, उन्हें प्रतिदिन तीन-चार कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करके रक्तचाप को कम करता है। ऐसा नहीं कि लो ब्लड प्रेशर वाले इसका सेवन नहीं कर सकते हैं। निम्न रक्तचाप के मरीज भी जब इसका नियमित सेवन करेंगे, तो उनमें कोरोनरी हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो सकता है।
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स जैसे तत्व मानसिक समस्याओं जैसे चिंता, तनाव, अवसाद आदि की समस्या को भी कम करने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैफीन भी तनाव का इलाज (green tea reduces stress) कर सकता है। यदि आपको चिंता, तनाव अधिक रहता है, तो प्रतिदिन तीन से चार कप ग्रीन टी पिएं, लाभ होगा।
अर्थराइटिस की समस्या हड्डियों से संबंधित है। यदि आप चाहते हैं कि ये रोग आपको ना होत तो ग्रीन टी पिएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट अर्थराइटिस होने से रोकते हैं। आप सूजन और अर्थराइटिस में होने वाले दर्द से भी बचे रहते हैं। ग्रीन टी साथ ही हड्डियों की सेहत को दुरुस्त बनाए रखती है, जिससे आप ऑस्टिओअर्थइराइटिस (Osteoarthritis) से भी बचे रहते हैं।
1 ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। आप ग्रीन टी का इस्तेमाल गुलाब जल के साथ करें। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और नमी प्रदान करते हैं। ग्रीन टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करें। इससे त्वचा की रंगत निखरने लगती है। त्वचा की गहराई से सफाई होती है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं।
2 जिन्हें मुंहासे अधिक होते हैं, वो ग्रीन टी को ठंडा करके उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इस पेस्ट को चेहरे पर प्रतिदिन अप्लाई करें। कुछ ही दिनों में मुंहासे गायब हो जाएंगे। इस पेस्ट में लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।