Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रोटीन का बेहतर स्रोत हरी मटर, खाएंगे तो होंगे सेहत को कई लाभ

वेजिटेरियन लोगों के लिए मटर प्रोटीन का बेहतर स्रोत है।

प्रोटीन का बेहतर स्रोत हरी मटर, खाएंगे तो होंगे सेहत को कई लाभ
जिनकी आंखें कमजोर हैं, उन्हें मटर जरूर खाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 23, 2018 12:58 PM IST

वैसे तो मटर सालों भर मिलता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में यह खूब बिकता है। हरे मटर से आप तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। यह खाने में जितना मजेदार होता है, सेहत के लिहाज से भी उतना ही अधिक फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक आदि मौजूद होते हैं। जिनकी आंखें कमजोर हैं, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। दिल मजबूत होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। जानें, इसमें कौन-कौन से सेहत लाभ छिपे हैं...

इसे भी पढ़ें- आप भी खाते हैं रोज आलू, तो जरूर पढ़ें यह खबर

जानें, मटर खाने के फायदे

Also Read

More News

- मटर में विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन काफी अधिक होती है। ये सभी आंखों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। रोज कच्चे मटर का सेवन आंखों की रोशनी तेज करता है।

- इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है, जो खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। जिन्हें डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।

- विटामिन्स, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर की अधिक मात्रा होती है। मटर खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है, जिससे आपका शरीर रोगों से बचा रहता है।

- मटर कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल करते हैं। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्‍तर को कम करके ब्लड में कोलेस्‍ट्रोल संतुलित बनाए रखते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे

- इससे याददाश्त तेज होती है। दिमाग संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं भी दूर होती हैं। ऐसे में प्रतिदिन इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

- एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये दोनों ही दिल को रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं।

- इसमें मौजूद प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाता है। हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। इसके अलावा इसे खाने से मांस-पेशियां भी स्ट्रॉन्ग होती है।

- मोटापा घटाने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है कि रोजाना मुट्ठीभर मटर का सेवन करें। इनमें मौजूद फाइबर्स फैट घटाने में मदद करते हैं, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

इसे भी पढ़ें- अनानास के ये 15 स्वास्थ्य लाभ जानकर, बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप

- एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन के की मात्रा भरपूर मात्रा होने के कारण रोजाना कच्चे मटर का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। कैंसर से बचने के लिए मटर किसी वरदान से कम नहीं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- मटर में फाइबर होता है जो खाने को पचाने वाले जीवाणुओं को एक्टिव रखता है। डाइजेशन को दुरुस्त बनाए रखता है।

About the Author

... Read More