Green Juice for Diabetics: टाइप 2 डायबिटीज में इस ग्रीन जूस का करें सेवन, ब्लड शुगर होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे और रेसिपी

हाई ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों के लिए ग्रीन जूसेस एक अच्छा पर्याय हो सकते हैं। मौसमी हरी सब्ज़ियों और हर्ब्स से बने ग्रीन जूसेस डायबिटिक्स के लिए ना केवल ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिहाज से मददगार हैं। बल्कि, इनसे तुरंत एनर्जी भी मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर रोज़ाना सुबह खाली पेट ग्रीन जूस का सेवन किया जाए तो यह डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के साथ-साथ शरीर को कई अन्य तरीकों से भी फायदा पहुंचाता है।  (Green Juice Health Benefits)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 12, 2021 11:33 AM IST

Green Juice for Diabetics:  डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपने ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Levels) को कंट्रोल में रखना। जैसा कि, डायबिटीज में किसी भी चीज़ के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का डर होता है। इसीलिए, मीठे फल और उनका रस पीते समय डायबिटिक्स को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि उसके सेवन से कहीं उनका रक्त में शुगर यानि ग्लूकोज़ का स्तर तो नहीं बढ़ेगा। नैचुरल शुगर के साथ-साथ कई फ्रूट जूसेस में ऊपर से भी चीनी मिलायी जाती है। ऐसे में इन जूसेस का सेवन उन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है जिन्हें मधुमेह या डायबिटीज की समस्या है। (Diet Tips for Diabetes Control)

हाई ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों के लिए ग्रीन जूसेस (Green Juice Health Benefits in Diabetes) एक अच्छा पर्याय हो सकते हैं। मौसमी हरी सब्ज़ियों और हर्ब्स से बने ग्रीन जूसेस डायबिटिक्स के लिए ना केवल ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिहाज से मददगार हैं। बल्कि, इनसे तुरंत एनर्जी भी मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर रोज़ाना सुबह खाली पेट ग्रीन जूस (Green Juices on Empty Stomach) का सेवन किया जाए तो यह डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के साथ-साथ शरीर को कई अन्य तरीकों से भी फायदा पहुंचाता है।  (Green Juice Health Benefits)

Healthy Drinks for Diabetics ग्रीन जूसेस का सेवन उन लोगों के लिए नुकसान दायक हो सकता है जिन्हें मधुमेह या डायबिटीज की समस्या है।

खाली पेट ग्रीन जूस पीने के हेल्दी फायदे (Green Juice Health Benefits)

  • शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व जैसे, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी (Vitamin C) और आयरन जैसे तत्वों की आवश्यक खुराक ग्रीन जूस से प्राप्त हो सकती है। जिससे, ना केवल कमज़ोरी दूर होती है बल्कि इम्यूनिटी (Immunity Boosting Foods) भी बढ़ती है।
  • ग्रीन जूस में मिलायी जानेवाली सब्ज़ियों में एंटीऑक्सीडेंट्स (Anti-Oxidants) अधिक होता है। जिससे, दिल की बीमारियां, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं कम होती हैं। (Ways to prevent lifestyle diseases)
  • सुस्ती, कमज़ोरी और थकान जैसी समस्याएं डायबिटीज (Symptoms of Diabetes) के मरीज़ों को बहुत अधिक होती हैं। ग्रीन जूस के सेवन से इन समस्याओं से राहत मिलती है।
  • बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) के लिए भी ग्रीन जूस बहुत कारगर है। इससे, शरीर में जमा हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और ब्लड प्युरिफिकेशन भी होता है। (Body Detox Drinks)
  • ताज़ी हरी सब्ज़ियों का ग्रीन जूस पीने से आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट बेहतर बनती है और मोटापे जैसी लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का ख़तरा कम होता है।(Green Juice Health Benefits)

घर पर ग्रीन जूस बनाने की आसान रेसिपी (Green Juice Recipe)

  • अपनी पसंद के अनुसार, ककड़ी, पालक, हरा सेब, नींबू का रस (Lemon Juice), सेलरी, धनिया, अजवायन के पत्ते, पुदीना, लौकी, करेला (Bitter Gourd), अदरक, टमाटर, गाजर और हरा लहसुन जैसी सब्ज़ियां और फल आप ग्रीन जूस के लिए चुन सकते हैं।
  • सभी फलों और सब्ज़ियों को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ करें। फिर, उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। अब किसी मिक्सी या ब्लेंडर में ग्रीन जूस की सामग्री को पीसें।(Green Juice Recipe)
  • फिर, इसमें स्वादानुसार काला नमक और नींबू का रस मिलाएं और एक बार और ब्लेंड करें।
  • फिर इसे किसी गिलास में पलटें और पीएं।