डायबिटीज का काल है सर्दियों में मिलने वाला ये साग, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के साथ सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Chana Saag Benefits: चने के साग खाने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 4, 2024 2:05 PM IST

Health Benefits Of Chana Saag: ठंड के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां और साग बाजार में उपलब्ध होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अक्सर डॉक्टर या फिर हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इन्हें खाने की सलाह देते हैं। सर्दियों में लोग सरसों, मेथी, पालक और बथुआ का खूब सेवन करते हैं। इसके अलावा, ठंड के दिनों में चने का साग भी बाजारों में बिकता है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता है। चने का साग खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में, चने के साग को डाइट में शामिल करना सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज से लेकर डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको चने के साग के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने के साग का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें नैचुरल इंसुलिन प्रोडक्शन करने की क्षमता होती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

कब्ज से छुटकारा दिलाए

चने के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को  बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है और आंतों को साफ रखता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, वे अपनी डाइट में चने का साग शामिल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सर्दियों में नियमित रूप से चने के साग का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटमिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाए

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए चने के साग का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में  मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड वैसेल्स को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source