Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Green Detox Juice Benefits: लॉकडाउन में (CoronaVirus l0ckdown) आज कई बॉलीवुड स्टार्स शेफ बन गए हैं। इन दिनों वो घर पर कोई ना कोई हेल्दी रेसिपीज बनाते हैं और उसकी रेसिपी, पिक्चर, वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी करते हैं, ताकि उनके फैंस भी इन हेल्दी रेसिपीज का लुत्फ उठा सकें। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana ranaut) भी इन दिनों पहाड़ में अपने परिवार के पास हैं और हेल्दी रहने के डिटॉक्स जूस का सेवन कर रही हैं। कंगना की बहन रंगोली (Rangoli chandel) ने इस ग्रीन डिटॉक्स जूस (Green Detox Juice Benefits) की रेसिपी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।
हेल्दी स्मूदीज, जिन्हें पीते ही घटने लगेगी पेट की चर्बी, कम हो जाएगा वजन
यह जूस (Green Detox juice) इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी रखती है। हेल्दी और पौष्टिक होने के कारण आप कोरोनावायरस से संक्रमित (Covid-19 infection) होने से भी बचे रह सकते हैं। कंगना ने अपने किचन गार्डन (Kitchen garden) में लगे ताजे फलों और ग्रीन वेजिटेबल्स से इस जूस को तैयार किया है। आपके होम गार्डन में भी ये चीजें मौजूद हैं, तो आप भी इस हेल्दी ग्रीन डिटॉक्स जूस को जरूर बनाएं।
7 दिन के लिए ये 7 जूस प्लान, पिएं और रहें हेल्दी
कंगना ने अपने किचन गार्डन में मौजूद पालक (Spinach), नींबू, सेलेरी (Celery) से इस डिटॉक्स जूस को तैयार किया है। आप इसमें चाहें तो अपने अनुसार, टमाटर, धनिया पत्ती, संतरा, अदरक आदि भी मिला सकते हैं। रंगोली ने इस डिटॉक्स जूस की रेसिपी (recipe of detox green juice) की पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है कि यदि आपके पास सेलेरी नहीं है, तो आप खीरा भी ले सकते हैं। यह वक्त अपनी सेहत के प्रति खासतौर से ध्यान देने का है। ऐसे में आप सभी यह डिटॉक्स जूस पीकर स्वस्थ रह सकते हैं।
Sharing a recipe of detox green juice, Kangana has home grown organic celery but we can also use cucumber instead as celery grows only in mountains.... this is the time to work on your health, please try this detox juice 🥰🥰🙏🙏 pic.twitter.com/uBRLcwMJFe
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 9, 2020
डिटॉक्स ग्रीन जूस (Detox Green juice) को तैयार करने के लिए आपका चाहिए सेलेरी या खीरा, हल्दी, पालक, दालचीनी, नींबू, सेब, चुटकी भर नमक।
शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने के लिए बॉडी डिटॉक्स के घरेलू उपचार
1 डिटॉक्स स्मूदी सुपर हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है। यदि आपके होम गार्डन में ये सभी सामग्रियां हैं, तो आप निश्चित रूप से इसे आजमा सकते हैं।
2 सेलेरी एक हरी पत्तेदार सब्जी होने के साथ ही एक सुपरफूड भी है। इसे हर फिटनेस फ्रीक, फिटनेस ट्रेनर, सेलिब्रिटीज इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। सेलेरी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) को बूस्ट करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है, जो रक्त वाहिकाओं (Blood vessels) और कोशिकाओं (Cells) को किसी भी तरह के ऑक्सीकरण या तनाव से बचाते हैं, खासकर तब, जब आपकी इम्यून सिस्टम कमजोर हो।
3 सेलेरी में काफी मात्रा में विटामिन ए, सी, के, बीटा कैरोटीन और कई अन्य न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।
4 ग्रीन डिटॉक्स जूस में पालक होने के कारण यह आयरन से भरपूर हो जाता है। पालक भी इम्यूनिटी को बूस्ट कर शरीर को हर तरह के इंफेक्शन से बचाए रखता है।
शरीर को डिटॉक्स रखने के लिए जरूर खाएं ये 4 फूड
5 सेलेरी और पालक के अलावा इस जूस में डाली गई सामग्री जैसे हल्दी भी शरीर के लिए काफी अच्छी मानी गई है। हल्दी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है।
6 यह डिटॉक्स जूस विटामिन सी से भी भरपूर है, क्योंकि इसे आप नींबू का रस, संतरा, टमाटर जैसी चीजें डालकर बना सकते हैं। कोविड-19 संक्रमण से बचना है, तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी का सेवन लाभदायक है। साथ ही दालचीनी, नमक डालने से यह ड्रिंक और भी ज्यादा यम्मी और न्यूट्रिशन से भरपूर हो जाता है।