ग्रीन टी ही नहीं ग्रीन कॉफी भी होती है हेल्दी, रोज पीएंगे तो इन गम्भीर बीमारियों का रिस्क होगा कम

ग्रीन कॉफी इन दिनों वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर खूब पसंद की जा रही है। वजन कम करने के अलावा भी ग्रीन कॉफी पीने के कई फायदे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 3, 2023 8:31 AM IST

Green Coffee Health Benefits: फ्रेश रहने और सुस्ती भगाने के लिए लोग सबसे पहले कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन, जैसा कि चाय और कॉफी जैसे ड्रिंक्स में कैफीन भी पाया जाता है जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसी तरह कॉफी पीने से बहुत से लोगों को सिरदर्द और एसिडिटी हो जाती है। ऐसे सभी लोगों के लिए ग्रीन कॉफी एक अच्छा पर्याय हो सकता है।

ग्रीन कॉफी इन दिनों वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर खूब पसंद की जा रही है। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि ग्रीन कॉफी पीने से  मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इस तरह यह मोटापा और बेली फैट कम करने में मदद करता है। वजन कम करने के अलावा भी ग्रीन कॉफी पीने के कई फायदे हैं।

कुछ स्टडीज में देखा गया है कि कुछ सप्ताह तक लगातार कॉफी पीने से वजन कम होता है। ग्रीन कॉफी में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट्स के तौर पर काम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखता है और यह भूख को भी कंट्रोल करता है। आइए जानें ग्रीन कॉफी पीने के अन्य स्वास्थ्य लाभ क्या हैं।

ग्रीन कॉफी पीने के फायदे (Amazing health benefits of drinking green coffee)

यह डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा ड्रिंक है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखने के लिहाज से भी ग्रीन कॉफी का सेवन बहुत लाभकारी है।

शरीर में रक्त के संचार को बेहतर बनाने के लिए भी ग्रीन कॉफी पीना फायदेमंद माना जाता है।

किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन कॉफी

  • अगर किसी वजह से ब्लीडिंग हो रही हो तो ग्रीन कॉफी पीने से बचें।
  • डायरिया में ग्रीन कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
  • आईबीएस की समस्या से परेशान लोगों को ग्रीन कॉफी पीने से नुकसान होता है।
  • ग्रीन कॉफी बहुत अधिक पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  • अल्कोहल के साथ ग्रीन कॉफी का सेवन करने से बचें। यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • किसी पुरानी बीमारी की दवाएं खा रहे लोगों को भी ग्रीन कॉफी का सेवन नहीं पीनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.