
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 5, 2020 6:03 PM IST
ग्रीन कॉफी पीने के 3 हेल्दी फायदे।
ग्रीन कॉफी (Green Coffee benefits) को भी ग्रीन टी की तरह हाल के वर्षों में लोकप्रियता मिली है। इसके पीछे ग्रीन कॉफी को वो हेल्दी फायदे हैं। जो, इसे पीने से प्राप्त होते हैं। इसीलिए, लोग ग्रीन कॉफी की तरफ ना केवल आकर्षित हो रहे हैं। बल्कि, इसका सेवन भी कर रहे हैं। (Green Coffee benefits) ग्रीन कॉफी को वेट लॉस के लिए एक अच्छा ड्रिंक माना जाता है। तो वहीं, स्टडीज़ और रिसर्च पेपर्स इसे ब्लड शुगर लेवल्स मैनेजमेंट में भी मददगार बताते हैं।
हाई ब्लड शुगर के मरीज़ चाय और कॉफी से अक्सर परहेज करते हैं। लेकिन, ग्रीन कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल को कम करना आसान हो जाता है। एक स्टडी में यह बात कही गयी कि ग्रीन कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड्स रक्त में ग्लूकोज़ रीलीज़ होने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। जिससे, ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं।
जो लोग वेट लॉस के लिए अपनी डायट और लाइफस्टाइल में व्यापक बदलाव करना चाहते हैं। उन्हें, अपनी रेग्यूलर कॉफी की जगह ग्रीन कॉफी (Green Coffee benefits) पीना चाहिए। क्योंकि, ग्रीन कॉफी पीने से फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज़ किया जा सकता है। कुछ स्टडीज़ के अनुसार ग्रीन कॉफी शरीर में फैट को जमा नहीं होने देता और यह पहले से जमा फैट को तेज़ी से बर्न भी करता है। नतीज़तन, वेट लॉस में मदद होती है।
Belly Fat: झटपट बेली फैट बर्न करने के लिए पीएं, ककड़ी और पुदीने से बना यह हेल्दी ड्रिंक
जो लोग हायपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं। उन्हें, ग्रीन कॉफी पीने की सलाह अक्सर दी जाती है। एक्सपर्ट्स इसके लिए कुछ स्टडीज़ का उदाहरण देते हैं। दरअसल, कुछ स्टडीज़ में ऐसा दावा किया गया कि, ब्लड प्रेशर के मरीज़ अगर ब्लैक कॉफी की बजाय ग्रीन कॉफी पीते हैं। उनके ब्लड प्रेशर लेवल्स को नियंत्रित करना आसान होता है। ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड्स होते हैं। जो, ब्लैक कॉफी पाउडर बनाने की प्रक्रियाओं में नष्ट हो जाते हैं। यही वह तत्व है। जो, ब्लड प्रेशर लेवल्स को लो रखने में योगदान देता है।