... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : August 20, 2023 8:46 PM IST
हर किचन में हरी मिर्च आपको जरूर मिलेगी। हरी मिर्च के बिना खाने का स्वाद तो मानो जैसे अधूरा ही है. हरी मिर्च न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, प्रोटीन, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी सेहत और स्किन के लिए बहुत जरूरी हैं। हरी मिर्च वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इसे खाने से आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। तो आइए, जानते हैं हरी मिर्च खाने के फायदों के बारे में।
हरी मिर्च का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
हरी मिर्च हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। हरी मिर्च में विटमिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाता है. इसे खाने से झुर्रियां भी कम होती हैं। इसके अलावा, इसमें बीटा-कैरोटीन के गुण भी होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए जरूरी होते हैं।
हरी मिर्च खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसे खाने से भूख आसानी से कंट्रोल हो जाती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
हरी मिर्च का रोजाना सेवन करने से अल्सर की समस्या से बचा सकता है। इसके सेवन से मुंह और पेट के अल्सर से राहत मिलती है, क्योंकि हरी मिर्च शरीर के टेम्प्रेचर को मेंटेन रखती है।
हरी मिर्च का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। हरी मिर्च में कैप्सेसिन (Capsaicin) नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह बॉडी टेम्प्रेचर को मेटेंन रखता है और कैलोरी जल्दी बर्न करने में भी मदद करता है।
हरी मिर्च का सेवन करने से दर्द में भी राहत मिल सकती है। हरी मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन दर्द निवारक के रूप में कम करता है। इसके सेवन से अर्थराइटिस के दर्द से आराम मिल सकता है।
हरी मिर्च का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। हरी मिर्च में मौजूद गुण आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है।
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी हरी मिर्च का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई की ओर से उपलब्ध शोध में पाया गया है कि हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो मिर्च को तीखा और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। यह कंपाउंड हृदय रोगों की समस्या को दूर करता और हृदय को सुरक्षा प्रदान करता है।