Green chilli Benefits : शरीर की चर्बी घटाने के लिए खाएं हरी मिर्च, और भी होते हैं हरी मिर्च खाने के फायदे

खून में हिमोग्लोबीन की कमी होने पर रोजाना हरी मिर्च खाने से कुछ ही दिनों में हिमोग्लोबीन बढ़ जाता है। डायबिटीज के रोगियों को भी हरी मिर्च खाने से लाभ होता है। जानें, हरी मिर्च यानी ग्रीन चिली के सेहत लाभ क्या-क्या होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 7, 2020 1:18 PM IST

(Green chilli Benefits in hindi) हरी मिर्च खाने के फायदे 

हरी मिर्च एक औषधी है, जिसमें शरीर के कई रोगों को खत्म करने की ताकत होती है। हरी मिर्च में कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण होते हैं, इसलिए इसे नियमित तौर पर अपने खाने में शामिल करना चाहिए। गर्मी के दिनों में इसे खाने से कभी भी लू नहीं लगती। खून में हिमोग्लोबीन की कमी होने पर रोजाना हरी मिर्च खाने से कुछ ही दिनों में हिमोग्लोबीन बढ़ जाता है। डायबिटीज के रोगियों को भी हरी मिर्च खाने से लाभ होता है। जानें, हरी मिर्च यानी ग्रीन चिली के सेहत लाभ (Green chilli Benefits) क्या-क्या होते हैं।

(Health benefits of Green chilli in hindi) हरी मिर्च खाने के सेहत लाभ  

1 हरी मिर्च में डायटरी फाइबर अधिक होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।

2 यदि आप हरी मिर्च खाएंगी, तो त्वचा अधिक दिनों तक जवां और ग्लोइंग बनी रहेगी। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन को स्वस्थ रखने का काम करती है।

Capsicum Benefits : शिमला मिर्च खाएंगे तो वजन होगा कम, जानें और भी फायदे

3 फैट कम करने के लिए भी आप हरी मिर्च का सेवन कर सकते हैं। यह एक्सेस फैट को कम करती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाती है।

4 शुगर लेवल बढ़ गया है, तो इसे भी यह कम करती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने खाने के साथ हरी मिर्च अवश्य खानी चाहिए, क्योंकि यह बढ़े हुए शुगर लेवल को काम करने, शरीर में संतुलन बनाने में मदद करती है।

5 गुणकारी हरी मिर्च को आप भोजन के साथ साइड डिश के तौर पर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो हरी मिर्च को कच्ची, तलकर या भून कर भी खा सकते हैं।

6 हरी मिर्च में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

7 मिर्च में काफी फाइबर होता है, जिससे आपको कभी भी कब्‍ज नहीं होगा। मिर्च खाने से खाना आसानी से पच जाता है।

8 मिर्च खाने से दिमाग में एंडॉर्फिन पैदा होता है जो मूड हल्‍का बनाकर आपको खुशी प्रदान करता है।

9 महिलाओं में अक्‍सर आयरन की कमी हो जाती है। अगर आप हरी मिर्च को भोजन में रोज खाएंगी तो आपकी यह कमी भी दूर हो जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source