
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 29, 2022 1:08 PM IST
Green Chilies Vs RED Chilies: भारतीयों को तीखा, चटखारेदार और खट्टा-मीठा स्वाद खासतौर पर पसंद आता है और इसके लिए अदरक, नींबू, काला नमक, आम और मिर्च जैसी चीजों को रोजमर्रा के खान-पान में शामिल किया जाता है। सब्जी और दाल को छौंक लगाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च हो या पकौड़े के साथ खाने के लिए चटनी में पीसी जाने वाली हरी मिर्च, दोनों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। वहीं, खाने-पीने के शौकिन लोगों के बीच इस बात को लेकर अक्सर बहस भी होती है कि सूखी लाल मिर्च का पाउडर, ताजी लाल मिर्च और हरी मिर्च में से किस तरह की मिर्ची का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। सबके अपने-अपने तर्क भी होते हैं और दोनों प्रकार की मिर्च का उपयोग भी हर रसोई में होता है। (Green Chilies Vs RED Chilies In Hindi.)
वैसे यह एक व्यक्तिगत फैसला है कि आप अपनी जुबान के स्वाद का ख्याल रखते हुए किस तरह की मिर्च का सेवन करते हैं। लेकिन, अभिनेत्री भाग्यश्री (Bollywood actress Bhagyashree ) को हरी मिर्च खाना पसंद है। अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए मशहूर भाग्यश्री ने बताया कि वे लाल मिर्च की बजाय हरी मिर्च खाती हैं और इसकी वजह है हरी मिर्च में मिलने वाले पोषक तत्व।

53 वर्षीय फिटनेस आइकॉन अभिनेत्री भाग्यश्री ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए लाल मिर्च और हरी मिर्च के न्यूट्रिएंट्स की बात की और बताया कि वे क्यों पसंद करती हैं हरी मिर्च खाना। आइए जानें हरी मिर्च खाने के उन फायदों के बारे में जिनकी वजह से भाग्यश्री करती हैं इसका सेवन। (health benefits of eating Green Chilies)
वैसे तो लाल मिर्च और हरी मिर्च में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की संख्या और मात्रा लगभग समान होती है लेकिन, सूखी लाल मिर्च खाने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। लाल सूखी मिर्च को आमतौर पर पीसकर उसके पाउडर का इस्तेमाल भोजन बनाने के लिए किया जाता है और मिर्च के पाउडर को चटक रंग देने के लिए उसमें मिलावट (adulteration) की जाती है। इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। वहीं, अधिक मात्रा में लाल मिर्च खाने से गैस्ट्रिक अल्सर (gastric ulcers) और सीने में जलन (heartburn) की समस्या हो सकती है।
अधिक जानकारी के लिए देखें भाग्यश्री की यह सोशल मीडिया पोस्ट, जहां वो हरी मिर्च और लाल मिर्च के हेल्थ इफेक्ट्स के बारे में बात कर रही हैं-
View this post on Instagram