... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 17, 2023 10:29 AM IST
सिर्फ अंडे और मीट से नहीं बल्कि कई वेजिटेरियन फूड्स खाकर भी प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने की बात आती है तो अक्सर वेजिटेरियन्स को समझ नहीं आता कि वे क्या खाएं और कैसे रोज की जरूरत पूरी करें। ऐसा माना जाता है कि नॉन-वेजिटेरियन फूड्स खाने वाले या मांसाहार करने वाले लोगों को प्रोटीन अधिक मात्रा में प्राप्त होता है लेकिन, वेजिटेरियन्स के लिए उनकी डाइट से प्रोटीन की सही मात्रा प्राप्त कर पाना मुश्किल है और इसीलिए उनमें कमजोरी और दुबलेपन जैसी परेशानियां अधिक हो सकती हैंं।
हालांकि, बार-बार वैज्ञानिकों द्वारा नॉन-वेजिटेरियन फूड्स से जुड़ी बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स के बढ़ते खतरे की चेतावनी भी दी जाती रही है। ऐसे में जो लोग पूरी तरह से शाकाहार करते हैं या वीगन बनने की सोच रहे हैं उन्हें अपने प्रोटीन इंटेक को बढ़ाने के लिए सही फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है। कई वेजिटेरियन फूड्स में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हम आपको इस लेख में उन्हीं शाकाहारी फूड्स के बारे में बताएंगे जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आइए जानते है उन शाकाहारी पदार्थों के बारें में-
दूध से कैल्शियम हमें भरपूर मात्रा में मिलता है वही हमें दूध पीने से प्रोटीन भी प्राप्त होता है। क्योंकि दूध हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
सोयाबीन को मीट का काफी अच्छा विकल्प माना जाता है और शाकाहारी भोजन में प्रोटीन के लिए यह एक अच्छा पर्याय है। आप सोयाबीन की सब्जी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पा सकते है।
पनीर में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पनीर को अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलें। बच्चों को भी पनीर जरूर खिलाएं। इसके अलावा दूध से बने छेना या खोआ के सेवन से भी प्रोटीन मिलता है।
दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए अपनी डाइट में दालों को शामिल जरूर करें। ये हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करती हैं।
प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं। काजू और बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आप नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।
राजमा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और ये हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम करता है। अगर अपने बढ़ते वज़न को लेके भी परेशान है तो आपको हफ्ते में दो बार इसका सेवन करना चाहिए। ये शरीर में फैट को बढ़ने नबीं देता है और भरपूर मात्रा में शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है।
जो लोग वीगन डाइट को फॉलो करते है उनको टोफू को अपनी डाइट में ज़रुर शामिल करना चाहिए। टोफू में अंडे के बराबर ही प्रोटीन पाया जाता है। टोफू आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है। आप टोफू को किसी भी तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सब्जियां भी हमारे शरीर को प्रोटीन प्रदान करती हैं। फूल गोभी, पालक, हरी मटर आदि ये ऐसी सब्ज़ियां है जो हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करती हैं और शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करती हैं। इसलिए इन सब्जियों का सेवन मौसम के हिसाब से कर सकते हैं।