Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अंगूर को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। मीठा होने के बावजूद भी अंगूर में किसी भी तरह का शुगर नहीं पाया जाता है। विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरे अंगूर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। वैसे अंगूर को सुबह-सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह सिर्फ हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि हमारे चेहरे की त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।
अंगूर की कई तरह की प्रजातियां होती हैं जैसे लंबे अंगूर, काले-हरे अंगूर, छोटे अंगूर आदि। अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई, के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। अंगूर का सेवन करने से कई रोगों से राहत पाई जा सकती है और पेट संबंधित रोगों से निजात मिल सकती है। यह कई रोगों जैसे टीबी, कैंसर, रक्त विकार और पायरिया में लाभ पहुंचाता है। जानें, अंगूर में मौजूद गुणों के बारे में...
माउथवॉश का अधिक इस्तेमाल, मुंह की सेहत के लिए ठीक नहीं
कैंसर में कारगर
हाल ही में हुए नए शोध में यह बात सामने आई है कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में अंगूर का सेवन करना एक कारगर उपाय है। साथ ही हार्ट अटैक के रोग से बचने के लिए भी काले अंगूर का जूस पीना काफी लाभ देता है। काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोक देता है।
भूख बढ़ाने में मददगार
अगर कब्ज की समस्या को खत्म करना चाहते हैं तो अंगूरों में काली मिर्च और नमक डालकर सेवन करना चाहिए। यह कब्ज खत्म कर भूख बढ़ाने का एक कारगर नुस्खा है। अंगूर में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने के कारण यह भूख को बढ़ाने में काफी मदद करता है।
पुरुषों में वीर्य बढ़ाने के साथ नाशपाती खाने से होते हैं ये 10 आश्चर्यजनक फायदे
हीमोग्लोबिन
खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी पूरी हो जाती है। अंगूर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसलिए अंगूर का एक गिलास जूस जरूर पीयें।
दिलाए छालों से मुक्ति
अंगूर मुंह के छालों से भी मुक्ति दिलता है। अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह से संबंधित रोग जैसे घाव और छाले दूर हो जाते हैं।
दमकती त्वचा
अंगूर का सेवन करने से त्वचा में भी चमक आ जाती है और चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे गले में होने वाली खराश भी सही हो जाती है। वहीं, अंगूर का सेवन करना हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
शरीफा के ये 8 फायदे जानेंगे, तो खाने से नहीं कर सकेंगे मना
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
जिन लोगों को डायबिटीज है उनको अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंगूर शूगर की मात्रा को कम करता है। साथ ही साथ खून में मौजूद शूगर को नियंत्रित करने में अंगूर की अहम भूमिका होती है।
अंगूर के सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
याददाश्त बढ़ाए
अंगूर कमजोर याददाश्त को बढ़ाने में काफी कारगर है। अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए लोगों को खाना खाने के बाद अंगूर का रस 2 चम्मच सुबह और 2 चम्मच शाम को पानी के साथ जरूर लेना चाहिए।
माइग्रेन में दे राहत
आजकल कई लोग माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें सुबह उठकर अंगूर का रस पीना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको माइग्रेन की समस्या से निजात मिल जाएगी।