Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Grapefruit health benefits: चकोतरा या ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) एक लो-कैलोरी फूड को डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों तक के मरीज खाना पसंद करते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसके अलावा लो कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। साथ ही इस फल में पानी की मात्रा अधिक होती है जो कि शरीर में हाइड्रेशन बहाल करने के साथ स्किन में ग्लो लाने में भी मदद करता है। इसीलिए, इसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। साथ ही कुछ स्टडीज़ में चकोतरा को (Grapefruit health benefits in hindi) दिल, लिवर और किडनी की बीमारियों के लक्षणों को कम करने वाला फल भी बताते हैं और इसलिए सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी है। तो, आइए जानते हैं चकोतरा खाने के फायदे और नुकसान।
अगर, आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं। तो रोज़ाना ग्रेपफ्रूट या चकोतरा का जूस (Grapefruit health benefits) पीएं। इससे, वेट लॉस तेज़ी से होगा। कुछ ,स्डीज़ में दावा किया गया है कि ग्रेपफ्रूट के सेवन से महीने में आधा किलो तक वजन आसानी से और हेल्दी तरीके से कम हो सकता है।
जैसा कि, चकोतरा में विटामिन सी , मैग्नीशियम, पोटैशियम और डायटरी फाइबर होता है। इसीलिए, इसके सेवन से अच्छी मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जिससे, शरीर को फायदा होता है।
टाइप 2 डायबिटीज़ वाले लोगों को ग्रेपफ्रूट का सेवन करने से फायदा होता है। कुछ स्टडीज़ में कहा गया है कि ग्रेपफ्रूट या चकोतरा खाने स ब्लड शुगर लेवल कम रहता है और इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या भी कंट्रोल होती है।