Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Janmashtami Recipe: हेल्‍दी स्‍नैक्‍स है गोपाल कला, इस रेसिपी से करें तैयार

गोपाल कला न सिर्फ टेस्‍टी प्रसाद है, बल्कि आप चाहें तो इसे हेल्‍दी स्‍नैक्‍स (Gopal kala recipe) के तौर पर भी सुबह या शाम के नाश्‍ते में ले सकते हैं। आइए जानते हैं गोपाल कला बनाने की रेसिपी। (Healthy Janmashtami Recipe Gopal kala)

Healthy Janmashtami Recipe: हेल्‍दी स्‍नैक्‍स है गोपाल कला, इस रेसिपी से करें तैयार
गोपाल कला यानी दही कला को जन्माष्टमी के प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। पर यह इतना हेल्दी होता है कि आप इसे सुबह या शाम के नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Updated : August 30, 2021 1:31 PM IST

Healthy Janmashtami Recipe: भारतीय पर्व-त्‍योहारों का सिर्फ अंदाज ही नहीं बल्कि स्‍वाद भी अलग होता है। जन्‍माष्‍टमी (Gopal kala recipe) पर देश भर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसा ही एक पकवान है गोपाल कला, जिसे दही कला (Gopal kala recipe) भी कहा जाता है। गोपाल कला न सिर्फ टेस्‍टी प्रसाद है, बल्कि आप चाहें तो इसे हेल्‍दी स्‍नैक्‍स (Gopal kala recipe) के तौर पर भी सुबह या शाम के नाश्‍ते में ले सकते हैं। आइए जानते हैं गोपाल कला बनाने की रेसिपी। (Healthy Janmashtami Recipe Gopal kala in Hindi.

क्यों चढ़ाया जाता है श्रीकृष्ण को गोपाल कला ?

मान्यताओं के अनुसार, बालकृष्ण को दूध, दही, मक्खन और छाछ जैसी चीज़ों का स्वाद बहुत अधिक प्रिय था इसीलिए उन्हें माखन-मिश्री, मावा पाग,मखाने की खीर, तिल की खीर और दूध से बनी मिठाइयां और पकवान प्रसाद स्वरुप चढ़ाए जाते हैं। गोपाल कला भी एक ऐसा ही व्यंजन है जिसमें, दही, पोहा, दूध और अन्य पौष्टिक चीज़ें मिलायी जाती हैं। इस डिश में मिलायी जाने वाली सभी चीज़ें मेलजोल, स्नेह और प्रेम जैसी भावनाओं से जोड़कर देखी जाती हैं।

गोपाल कला के लिए सामग्री (Gopal kala recipe)

पोहा - 2 कप, खीरा (कटा हुआ) 1 कप, चना दाल 2 बड़ा चम्मच, दूध (लो फैट) 100 एमएल, वेजिटेबल या केनोला ऑयल 2 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी) 2, अदरक कद्दूकस किया 1 बड़ा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, चीनी 1 बड़ा चम्मच, दही।

Also Read

More News

गोपाल कला बनाने की रेसिपी (Gopal kala recipe)

पोहे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। जब पोहे से पानी अच्छी तरह निकल जाए, तो इसे दूध में भिगो दें। एक अलग बाउल में दही, नमक, चीनी और खीरे को लेकर फेंटें। एक अलग कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। चना दाल को डालकर हल्का भूनें। चना दाल को हल्का भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं। कुछ सेकंड भूनने के बाद इस तड़के को दही में मिलाएं। दही वाले इस मिश्रण में पोहे को अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रहे पोहे टूटने न पाएं। तैयार गोपाल कला को ठंडा ही परोसें।

पौष्टिक  नाश्‍ता है गोपाल कला

गोपाल कला यानी दही कला को जन्‍माष्‍टमी के प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। पर यह इतना हेल्‍दी होता है कि आप इसे सुबह या शाम के नाश्‍ते में भी शामिल कर सकते हैं। दही और पोहे से बने इस नाश्‍ते में कैल्शियम, विटामिन-बी12, विटामिन-बी2, पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन भी मौजूद रहता है। यह फाइबर और मिनरल का भी अच्‍छा स्रोत है। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियां भी मिला सकते हैं। इससे इसके पोषक तत्‍वों में और बढ़ोतरी हो जाएगी।

जन्‍माष्‍टमी उपवास से ले सकते हैं कीटो डाइट जैसा लाभ, फॉलो करें ये टिप्‍स

स्‍वास्‍थ्‍य के दुश्मनों से लड़ता है उपवास, अपनाएं यह विधि

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जन्माष्टमी के लिए इस तरह बनाएं पंचामृत, होंगे ये सेहत लाभ

About the Author

... Read More