Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Gond Ke Laddu Benefits in Hindi : सर्दियों में अक्सर हमारी दादी-नानी गोंद के लड्डू घर में तैयार करती हैं। यह लड्डू कई तरह के ड्राईफ्रूट्स से तैयार होता है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी जबरदस्त माना जाता है। अक्सर महिलाओं को गोंद के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है, ताकि उम्र के साथ उनकी कमजोर हड्डियों को मजबूती मिल सके। वहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी इस लड्डू को खाने की सलाह दी जाती है। मुख्य रूप से सर्दियों में गोंद के लड्डू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है। ड्राईफ्रूट्स और गोंद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं गोंद के लड्डू खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?
गोंद से तैयार लड्डू का सेवन करने के जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, गोंद और इसमें मौजूद ड्राईफ्रूट्स में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। वहीं, यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन और दर्द से कम किया जा सकता है। साथ ही मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी आराम पाया जा सकता है।
शरीर का हार्मोन बैलेंस करने के लिए आप गोंद के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका गट हेल्थ बेहतर हो सकता है। वहीं, डिलीवरी के दौरान होने वाली हार्मोन संतुलन की परेशानी कम हो सकती है। इतना ही नहीं, यह पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों को भी कम कर सकता है।
गोंद में एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा होती है,ऐसे में इससे तैयार लड्डू का सेवन करने से आपके शरीर की कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इतना ही नहीं, इसमें कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपको संक्रमण से सुरक्षित रख सकता है।
सर्दियों में हम में से कई लोगों को काफी ज्यादा थकान और सुस्ती सी महसूस होती है। इस स्थिति में गोंद के लड्डू खाना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद चीजों से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही थकान और कमजोरी को भी कम किया जा सकता है।
गोंद के लड्डू का सेवन करने से आपका भूख कंट्रोल रहता है। क्योंकि इसमें ड्राईफ्रूट्स और गोंद होते हैं, जो फाइबर का काफी अच्छा सोर्स है। इससे आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। ऐसे में यह वेट लॉस में भी मददगार हो सकता है।
सबसे पहले आटा, सभी तरह के ड्राईफ्रूट्स और गोंद को अलग-अलग करके घी में अच्छी तरह से भुन लें। इसके बाद गोंद और ड्राईफ्रूट्स को क्रश करें और इसमें घी, गुड़ और भुने हुए आटे को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और लड्डू का आकार दें। इस लड्डू के सेवन से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।