Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानें, सर्दियों में गोंद खाने के सेहत लाभ ! यूं बनाएं गोंद के पौष्टिक लड्डू

गोंद का व्यापक रूप से आयुर्वेदिक चीजों में उपयोग किया जाता है। प्रतिरक्षा शक्ति और सेहत को बढ़ावा देने के लिए यह काफी अच्छा होता है।

जानें, सर्दियों में गोंद खाने के सेहत लाभ ! यूं बनाएं गोंद के पौष्टिक लड्डू
खाने वाला यह गोंद पानी में घुलनशील होता है। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 25, 2018 11:57 AM IST

गोंद अलग-अलग वृक्षों से मिलता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। जिन लोगों को अधिक कमजोरी महसूस होती है, वे इसका सेवन जरूर करें। इससे आपको ताकत प्राप्त होगी। प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन करना लाभदायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है, तो इसे खाने से पहले प्रेगनेंट महिलाओं को इस बात की जानकारी अपने डॉक्टर से जरूर लेनी चाहिए कि इसे कितनी मात्रा में खाया जाए। जो लोग हाल ही में किसी बीमारी से उबरे हैं, उनके गोंद औषधि का काम करता है।

इसे भी पढ़ें - मिल्क-खजूर शेक पिएंगे, तो नहीं परेशान करेंगी ये बीमारियां

कहां मिलता है

प्राकृतिक गोंद भारत में अधिकतर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब आदि के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। खाने वाला यह गोंद पानी में घुलनशील होता है। वर्षों से इसका इस्तेमाल दस्त, खांसी और गले की खराश आदि रोगों को दूर करने के लिए मुख्य रूप से किया जाता रहा है। इससे कई तरह की दवाइयों के साथ-साथ सौंदर्य प्रोडक्ट्स, एनर्जी ड्रिंक्स, आइसक्रीम आदि में भी इस्तेमाल किया जाता है।

तासीर होती है गर्म

इसकी तासरी गर्म होती है, इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल सर्दी के मौसम में किया जाता है। गोंद के लड्डू तो आपने सुना भी होगा और खाया भी होगा। इसी से तैयार किया जाता है। यह लड्डू सर्दियों के दिनों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है। साथ ही इसे शरीर को अतिरिक्त कैलोरी प्रदान करने के लिए भी खाई जाती है।

इसे भी पढ़ें - रात में नींद नहीं आती ? जानें, सोने से पहले किन 5 चीजों को खाएं और किससे करें परहेज

गोंद खाने के फायदे

गोंद का व्यापक रूप से आयुर्वेदिक चीजों में उपयोग किया जाता है। प्रतिरक्षा शक्ति और सेहत को बढ़ावा देने के लिए यह काफी अच्छा होता है। यह परुषों में प्रजनन से संबंधित समस्याओं के इलाज के काम भी आता है। भारत में, गोंद मुख्य रूप से बाबूल से प्राप्त होता है। इसके उपज कमजोर तंत्रिका तंत्र, चिंता और अवसाद के अलावा ज्यादा और कम विटामिन डी के स्तर वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा की देखभाल करने के लिए भी जाना जाता है। गोंद को रात भर पानी में डालकर पौष्टिक पेस्ट बनाएं। इसमें अंडा, बादाम पाउडर और दूध जैसे तत्व भी मिला सकते हैं। बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

[caption id="attachment_618080" align="alignnone" width="655"]iगोंद के स्वादिष्ट लड्डू है बनाना बहुत आसान। © Shutterstock गोंद के स्वादिष्ट लड्डू है बनाना बहुत आसान। © Shutterstock[/caption]

सर्दियों में बनाएं गोंद के लड्डू

आवश्यक सामग्री

200 ग्राम आटा

200 ग्राम घी

एक कप पिसी चीनी

एक कप खाने का गोंद

50 ग्राम कटे हुए काजू

50 ग्राम कटे हुए बादाम

50 ग्राम तरबूज के बीज

इसे भी पढ़ें: ओट्स खाने के फायदे तो बहुत हैं, पर अधिक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

बनाने का तरीका

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गैस ऑन करके कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें गोंद डालकर मध्यम आंच पर तलें। जब गोंद का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें। फिर गोंद को थोड़ा ठंडा करके कूटें या मिक्सी में पीस लें। दोबारा कड़ाही को गैस पर रखकर घी गर्म करें। इसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब आटे में गोंद, काजू, बादाम और तरबूज के बीज डालकर गैस बंद कर दें। फिर इस मिश्रण को कढ़ाई से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखें। अब आटा और गोंद के मिश्रण में पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण के गोल-गोल लड्डू बनाएं। तैयार है हेल्दी गोंद के लड्डू।

About the Author

... Read More