
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2020 2:36 PM IST
सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए करें गोंद का सेवन, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ये हैं गोंद के अन्य फायदे।
गोंद का लड्डू (Gond ka laddoo) तो आप खाते ही होंगे। नहीं खाते हैं, तो सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें। गोंद कई तरह के पेड़ से प्राप्त होता है, जिसके सेहत लाभ भी काफी होते हैं। गोंद या गोंद कतीरा (Gond katira) की तासीर गर्म होती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। गोंद का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। गोंद में कई पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। गोंद के सेवन (Gond khane ke fayde) से शरीर को ताकत मिलती है। प्रेग्नेंसी के साथ ही स्तनपान कराते समय भी इसका सेवन करना मां के साथ शिशु के लिए फायदेमंद होता है। गोंद एक औषधि की तरह काम करता है। खांसी, गले में खराश, डायरिया, जैसी समस्याओं में इसका इलाज करना फायदेमंद होता है। जानिए, गोंद के फायदे (Gond benefits in hindi) क्या-क्या होते हैं...
कोरोना काल में इम्यूनिटी का कमजोर होना खतरे से खाली नहीं है। रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाने के लिए आप गोंद का सेवन कर सकते हैं। एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच गोंद मिलाकर सेवन करें।
गोंद परुषों में प्रजनन से संबंधित समस्याओं के इलाज के काम भी आता है। भारत में गोंद मुख्य रूप से बाबूल से प्राप्त होता है। कमजोर तंत्रिका तंत्र, चिंता, डिप्रेशन, विटामिन डी की कमी होने पर गोंद का सेवन करना फायदेमंद है। त्वचा को भी हेल्दी रखता है। गोंद को रात भर पानी में डालकर पौष्टिक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को पानी, दूध या किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
यदि आपको दिनभर थकान, शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होती है, तो गर्म दूध में गोंद (Gond) और मिश्री मिलाकर पिएं। इससे शरीर को अंदरूनी शक्ति मिलेगी। रात में कुछ दिनों के लिए गोंद वाला दूध पीने से शरीर में ऊर्जा का भी संचार होता है।
वजन कुछ दिनों से बढ़ रहा है, तो गोंद का सेवन करें। गोंद खासकर बबूल के पेड़ का गोंद वसा (Fat) को कम करने में मदद करता है। बबूल पेड़ का गोंद यदि आप 4-5 सप्ताह खाएंगे, तो बॉडी मास इंडेक्स में कमी आएगी। इसमें डायटरी फाइबर भी अधिक होता है, जिससे वजन कम होता है। गोंद को आप दूध या पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
कुछ लोगों को हर समय हाथ-पैरों में जलन, कंपन की समस्या रहती है। इन्हें ठीक करने के लिए 1 चम्मच गोंद कतीरा (gond katira) को एक गिलास पानी में मिलाएं और सोने से पहले पी जाएं। गोंद हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम (Benefits of Gond in hindi) करता है।
गोंद खासकर बबूल के पेड से प्राप्त होने वाला गोंद डायरिया ठीक करता है। बबूल का गोंद शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट को एब्जॉर्ब करता है। दही में बबूल गोंद को मिलाकर खाते हैं, तो आपको पेट संबंधी परेशानियों से जल्द राहत मिल सकती है। पेट की समस्याओं से रहते हैं परेशान, तो इसे दही में मिलाकर खाएं। इससे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome) की समस्या दूर होती है। पेट में दर्द, पेट फूलना, सूजन, कब्ज आदि समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
जानें, सर्दियों में गोंद खाने के सेहत लाभ ! यूं बनाएं गोंद के पौष्टिक लड्डू