... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 22, 2023 10:05 AM IST
गोलगप्पे खाना हर किसी को पंसद होता है मानो पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी ही आ जाता है। पानी पुरी या गोल-गप्पे का चटपटा स्वाद लोगों को अच्छा भी लगता है। बच्चे हो या बड़े सभी को पानी पूरी खाना पंनद होता है और ये बहुत ही आसानी से हमें हर जगह मिल जाती है। कई लोग ये सोचते है कि पानी पूरी सेहत के लिए हानिकारक है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि, पानी पूरी खाने से सेहत को फायदे ही होते हैं। इसके पानी में कई पोषक तत्व पाएं जाते है जो हमारी सेहत पर अच्छा असर डालते हैं। आइए जानते हैं पानी पूरी खाने के ऐसे ही हेल्दी फायदों के बारे में।
सबसे पहले बात करते है इमली की जिसके बिना इसके पानी का कोई स्वाद नहीं होता है। इमली का गोलगप्पे के पानी में सबसे अहम रोल होता है। इमली में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो पेट को फायदा पहुंचाते हैं। इसके सेवन से पाचनतंत्र भी ठीक होता है। इसलिए इमली सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
गोलगप्पे का पानी बनाने में काला नमक भी इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते है। इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द से राहत दिलाते हैं। वहीं मोच, सूजन और दर्द जैसी समस्याओं में राहत भी दिलाता है।
जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो हमें अनेको फायदे देता है। गोलगप्पे के पानी में जीरा पाउडर भी मिलाया जाता है जो पानी के स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देता है। जो लोग शुगर के मरीज़ होते है उनको गोलगप्पो का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके पानी से शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है।
गोलगप्पो के पानी को और ज्यादा तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाता है जो हमारे वज़न को कम करने में मदद करती है। जो लोग अपने बढ़ते वज़न को लेके परेशान रहते उन लोगों भी गोलगप्पे के पानी का सेवन करना जाहिए।