गोखरू स्वास्थ्य के लिए एक उपयोगी (Gokhru benefits) हर्ब है। यदि आप इसके बारे में नहीं जानते, तो जरूर जान लें। खासकर, वे पुरुष-महिलाएं जिनकी सेक्सुअल लाइफ और सेक्सुअल सेहत में काफी समस्याएं हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस (Tribulus terrestris) है। इसकी तासीर गर्म होती है। गोखरू का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसके फल पर कांटे लगे होते हैं और आकार में यह काफी छोटा होता है। जानें, गोखरू के सेवन से सेहत को क्या फायदे (Gokhru benefits) होते हैं...
गोखरू कई शारीरिक समस्याओं जैसे सीने में दर्द, एग्जिमा, प्रोस्टेट के आकार को सही करता है। गोखरू सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्दी हर्ब माना गया है। सेक्सुल डिसऑर्डर के साथ ही यह इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर किया जाए, तो लाभ जल्दी होगा और आपको इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जानें, गोखरू के फायदों के (Gokhru health benefits) बारे में...
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाना है जल्दी, तो आज से ही शुरू कर दें ये 3 काम
गोखरू पुरूषों के प्रजनन अंगों में मजबूती लाता है। बांझपन को दूर करता है। स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Gokhru benefits for sexual disorder) की समस्या को भी दूर करता है, इसलिए पुरुषों के लिए इसे काफी लाभकारी माना जाता है। जिन्हें शारीरिक कमजोरी महसूस होती है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको चना, गोखरू का रस या चूर्ण और मिश्री की बराबर मात्रा चाहिए। चनों को 24 घंटे के लिए गोखरू के रस में मिलाएं। जब चने रस से भर जाएं तब इन्हें छाया में सुखा लें। सूखने के बाद इनका चूर्ण बना लें। इसका 1 चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ शहद मिला कर खाएं। आपकी सेक्स से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। ये हैं वे 8 कारण, जो वजन नहीं होने देते कम
यौन स्वास्थ्य बेहतर न होने से सेक्सुअल लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे कई बार शादीशुदा रिश्ते में दरार आ जाती है। यौन स्वास्थ्य के लिए गोखुरू लाभकारी (How Gokhru is healthy) होता है। शोध के अनुसार, 3 महीने तक गोखरू का सेवन (health benefits of Gokhru) करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।
[caption id="attachment_638047" align="alignnone" width="655"]गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि गोखरू का सेवन (Benefits of Gokhru) सिर्फ 60 दिन में स्पर्म कांउट को बढ़ा देता है, जिससे पुरुषों को इंफर्टिलिटी की समस्या से निजात मिलती है। दो से तीन महीने तक इसका सेवन करने से पुरुषों की सेक्सुअल डिजायर और फर्टिलिटी दोनों बढ़ती है। पुरुषों को बांझपन से छुटकारा मिलता है।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएं नाभि में तेल, और भी हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे
कुछ शोध के अनुसार, यह महिलाओं में भी सेक्सुअल समस्याओं को ठीक करता है। एक महीने तक इसके लगातार सेवन से सेक्सुअल डिजायर, कामुकता, सेक्स पावर, लुब्रिकेशन और सेक्स करने की ताकत में इजाफा होता है। यौन समस्याओं से निजात दिलाने में गोखरू का सेवन फायदेमंद (Gokhru) होता है।
त्वचा से संबंधित बीमारी एक्जिमा का भी गोखरू इलाज (Gokhru is healthy for skin) करता है। यह त्वचा के लाल पड़ने और स्किन ब्रेकआउट को ठीक करने में मदद करता है।
क्यों खानी चाहिए आपको कसूरी मेथी, जानें इसके 6 बड़े फायदे…
गोखरू का रस सीने के दर्द को कम करता है। हृदयशूल या दिल का दर्द एक बीमारी है, जिसके कारण सीने में दर्द पैदा हो जाता है। गोखरू का सेवन हृदयशूल के उपचार के लिए करना लाभकारी होता है (Gokhru benefits in hindi) लेकिन इसका सेवन वैद्य के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए।
Follow us on