
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 30, 2018 11:52 AM IST
.
सर्दियों के मौसम में गर्म-गर्म एक कप चाय और पकौड़े खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाए। आपने आलू, प्याज या फिर पनीर के पकौड़े तो खूब खाएंगे, अब बनाइए गोभी के पकौड़े। यह भी उतना ही टेस्टी और हेल्दी होता है। अगर आप भी गर्मा-गर्म पकौड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ट्राई करें गोभी पकौड़ा। इसे बनाना बेहद ही आसान है। खाने में भी यह बहुत टेस्टी होता है।
गोभी पकौड़े बनाने के लिए आपको चाहिए
बड़े टुकड़ों में कटी हुई 1 फूलगोभी
बेसन और पानी (1-1 कप)
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
तलने के लिए तेल
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
नमक स्वादानुसार और हल्दी पाउडर
ये भी पढ़ें: बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि
यू बनाएं
बेसन में लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर, हल्दी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
इस घोल में फूलगोभी के टुकड़ों को डुबोकर रखें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें फूलगोभी के टुकड़ों को डीप फ्राई करती जाएं।
हरी चटनी और चाय के साथ गर्मा-गरम सर्व करें।
बंगाली डेजर्ट ”पयेश” से मेहमानों का करें मुंह मीठा
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.