ये ड्राई फ्रूट्स आपके चेहरे पर लाएगा ऐसा निखार, लोग पूछेंगे राज
Best Dry Fruits for Glowing Skin: बाजार में कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स मौजूद हैं, जो स्किन को ग्लोइंग (Glowing skin ke Best Dry Fruit) बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Best Dry Fruit For Glowing Skin in Winter : सर्दियों में आप भी ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश रखते हैं, तो चेहरे पर क्रीम या फेसपैक की बजाय... खाने में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और उसे हेल्दी, सॉफ्ट और चमकदार बनाते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है तो हम आपको बताने जा रहे हैं, उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जिन्हें खाने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी और हर कोई आपके नूर का राज (Glowing Skin ke Kaun se Dry Fruit best hain) पूछेगा।
1. बादाम (Almonds)- स्किन ग्लो का सुपरफूड
डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि बादाम सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि स्किन ग्लो का भी सुपरफूड है। बादाम में विटामिन ई पाया जाता है। ये स्किन को यूवी डैमेज से बचाता है। साथ ही, डल और ड्राई स्किन को भी सॉफ्ट बनाता है। सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। बादाम चेहरे की झाइयों और झुर्रियों को भी कम कर देता है।
2. अखरोट (Walnuts) - झुर्रियों से बचाने वाला ड्राई फ्रूट
चेहरे की झाइयों और झुर्रियों को कम करने के लिए किसी चीज की तलाश कर रहे हैं, तो अखरोट आपकी तलाश खत्म कर सकता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। सर्दियों में रोजाना 2 से 3 पीस अखरोट खाने से स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं। जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और झुर्रियों से बचाव होता है। अगर आप कम उम्र में झुर्रियों से परेशान हैं, तो अखरोट को डाइट में जरूर शामिल करें।
3. किशमिश (Raisins)- स्किन की चमक बढ़ाने के लिए
किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट खाने से खून साफ होता है और पिंपल्स, एक्ने व दाग-धब्बे कम होते हैं। किशमिश आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्राई फ्रूट है। सर्दियों में किशमिश खाने से स्किन क्लियर और ब्राइट बनती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप 10 से 12 पीस किशमिश को पानी में भिगोकर खा सकते हैं।
4. पिस्ता (Pistachio)- स्किन को पिंक ग्लो देने के लिए
पिस्ता सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही, डल स्किन को फ्रेश बनाता है। सर्दियों में रोजाना 6 से 7 पीस पिस्ता खाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और ये त्वचा पर पिंक ग्लो देता है।
अगर आप बिना ब्यूटी प्रोडक्ट वाले केमिकल्स के नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो डाइटिशियन प्रांजल कुमत द्वारा बताए गए ड्राई फ्रूट्स को डाइट में जरूर शामिल करें। लेकिन याद रखें ज्यादा नहीं, संतुलित मात्रा में ही ड्राई फ्रूट खाएं सही ड्राई फ्रूट्स, सही मात्रा और सही समय पर खाने से आपकी स्किन हेल्दी, सॉफ्ट और चमकदार होती है। अगर आपको किसी ड्राई फ्रूट से एलर्जी है, तो ग्लोइंग स्किन के लिए उसका सेवन किसी भी रूप में बिल्कुल न करें।
Highlights
- सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा होता है।
- ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल ऑयल होता है।
- ड्राई फ्रूट स्किन को अंदर से पोषण देते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।