Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करने के साथ, मौसमी बीमारियों से लड़ती है अदरक वाली चाय

अगर आप मॉनसून में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह को अदरक वाली चाय का सेवन जरूर करें। इससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। वजन कम करने में भी अदरक मददगार है।

वजन कम करने के साथ, मौसमी बीमारियों से लड़ती है अदरक वाली चाय
अगर आप मॉनसून में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह को अदरक वाली चाय का सेवन जरूर करें। इससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। वजन कम करने में भी अदरक मददगार है। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Updated : August 6, 2019 9:28 AM IST

अगर आप प्राकृतिक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको प्राकृतिक हर्ब्‍स (Ginger tea) की ही सहायता लेनी चाहिए। किचन में मौजूद प्राचीन भारतीय मसाले कई तरह के सेहत लाभ देते हैं। इन्‍हीं में खास है अदरक (Ginger tea) । अगर आप हर रोज सुबह एक कप अदरक वाली चाय का सेवन करते हैं तो आपको वजन कम करने में आपको मदद मिलेगी। साथ ही मौसमी संक्रमण के खिलाफ भी अदरक वाली चाय (Ginger tea) काम करती है। अगर आप मॉनसून में स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं, तो सुबह को अदरक वाली चाय का सेवन जरूर करें। इससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। वजन कम करने में भी अदरक मददगार है।

अदरक वाली चाय के सेहत लाभ (Ginger tea) 

मॉनसून में अदरक वाली चाय का सेवन करने से आपको इस मौसम में होने वाले संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। अदरक की प्रकृति गर्म होती है, यह शरीर में गर्माहट पहुंचाती है, साथ ही आलस को भी दूर भगाती है। जिससे आप फ्रेश फील करते हैं।

बढ़ाती है इम्‍यूनिटी (Ginger tea) 

यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है, जिसके कारण भी आप बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं। बार-बार भीगने या गर्म सर्द के कारण होने वाले सिरदर्द के लिए अदरक की चाय एक बेहतरीन इलाज है।

Also Read

More News

कंट्रोल करती है ब्‍लड प्रेशर (Ginger tea) 

यह आपके रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है। यह वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को दूर करने में मददगार है।

पीरियड्स पेन में भी लाभकारी (Ginger tea) 

महिलाओं में माहवारी संबंधी समस्याओं के होने पर अदरक वाली चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। यह रक्तसंचार को भी बेहतर करने में सहायक है। यह शारीरिक दर्द में भी लाभ देती है।

वजन करे कंट्रोल

वजन बढ़ने की एक वजह अनियंत्रित खानपान भी होता है। अगर आपको भूख नहीं लगती, तो अदरक वाली चाय पीना आपके लिए लाभप्रद है। अदरक भूख बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको नियमित तौर पर भूख लगने और पाचन को सही करने में मदद करेगा।

Five weight loss tips : वजन कम करने के पांच आसान तरीके

Cheese benefits : नाश्‍ते में जरूर खाएं एक टुकड़ा पनीर, दिन भर रहेगी एनर्जी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Quinoa benefits : वजन घटाने के साथ और भी कई लाभ देता है क्विनोआ

About the Author

... Read More