Ginger Milk Benefits : अदरक वाला दूध पीने से सेहत को होते हैं कई लाभ

अदरक वाला दूध कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि दूध और अदरक दोनों में ही कई तरह के पौषक तत्व मौजूद होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 27, 2019 12:49 PM IST

अदरक में इतने फायदे होते हैं कि यदि इसका सेवन थोड़ी मात्रा में हर दिन करें तो कई गंभीर रोगों से आप बचे रह सकते हैं। आप अक्सर अदरक को सब्जी में डालकर खाते होंगे, अदरक वाली चाय पीते होंगे जब भी सर्दी-जुकाम होता है, पर क्या कभी आपने अदरक को दूध में मिलाकर (Ginger Milk Benefits) पिया है? यदि नहीं पिया है, तो जरूर पिएं। इसे दूध में मिलाकर पीने से इसके फायदे (Ginger Milk Benefits) कई गुना बढ़ जाते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो आपको सर्दी-जुकाम, वायरल फ्लू से बचाता है।

कैसे है खास अदरक वाला दूध

अदरक वाला दूध कई तरह से शरीर को फायदा (Ginger Milk Benefits) पहुंचाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि दूध और अदरक दोनों में ही कई तरह के पौषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्भवती महिलाओं को जब भी मॉर्निंग सिकनेस हो, तो उन्हें अदरक वाला दूध पीने को दें। दूध एक पूर्ण पौष्टिक आहार है। जब दूध में अदरक मिलाया जाता है, तो दोनों पौष्टिक चीजों के फायदे एक साथ शरीर को प्राप्त होते हैं। इसके और भी कई फायदे (Ginger Milk) होते हैं, जानें विस्तार से...

यूं बनाएं अदरक वाला दूध

अदरक को पानी से अच्छी तरह से धो लें ताकि मिट्टी हट जाए वरना दूध फट भी सकता है (How to prepare ginger milk)। अब अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें। दूध गर्म करें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें अदरक के टुकड़े डाल दें। इसे थोड़ी देर उबालें ताकि अदरक का सारा अर्क दूध में मिल जाए। अब गैस से उतार कर दूध को छान लें। इसे गर्म की बजाय हल्का गुनगुना करके ही पिएं। इससे आपको अधिक लाभ होगा।

जानें, अदरक वाला दूध पीने के सेहत लाभ (Ginger Milk Benefits) 

पेट दर्द से दिलाए छुटकारा

पेट दर्द होने पर भी आप अदरक वाला दूध पी सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं। आप अदरक को दूध में मिलाकर उबाल कर पिएं या फिर एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। दोनों से ही पेट दर्द में आराम मिलेगा साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहेगी।

अर्थराइटिस के दर्द में भी दे राहत

दूध में मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। दूध से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण हड्डियों की सूजन कम होती है। यह ड्रिंक ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से गठिया के दर्द से जल्दी आराम मिलता है।

बूस्ट करे इम्यून पावर

बदलते मौसम के साथ ही कई बीमारियां आपको घेरने लगती हैं जैसे सार्दी-जुकाम, खांसी, फ्लू, वायरल बुखार की चपेट में आ जाते हैं। दरअसल, ऐसा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण होता है इसलिए जिनका शरीर अत्यधिक कमजोर होता है उन लोगों को अदरक वाली दूध का सेवन करना चाहिए। अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर को बाहरी संक्रामण से बचाने में मदद करते हैं।

कब्ज ना होने दे

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हमेशा रहती है, उन्हें अदरक वाला दूध जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा गैस की समस्या को भी कम करता है। अदरक और दूध का मिश्रण सबसे बेहतर उपाय है, इन शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन तंत्र को सही कर देते हैं। वहीं, दूध कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है। इस पेय को रोजाना सुबह नाश्ते में पीना अच्छा माना जाता है।

अदरक वाला पानी पिएं, होंगे ये 4 फायदे

अदरक का सेवन करें ऐसे, वजन होगा झटपट कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source