Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हम सभी इस बात को जानते हैं कि सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन के लिए कितना जरूरी होता है लेकिन हर रोज सुबह एक ही तरह का नाश्ता कर आपको बोरियत महसूस हो सकती है। लेकिन अगर आप अदरक को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप रोजाना होने वाली इस बोरियत को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे? अदरक एक ऐसा सुपरफूड है, जिसके सेवन से आपको मतली के उपचार से लेकर मांसपेशियों के दर्द को कम करने जैसे ढेरों लाभ प्राप्त होते हैं। किसी भी अन्य सुपरफूड की तुलना में अदरक पर भरोसा करना थोड़ा आसान है और आप दिन के किसी भी वक्त इसको खाकर इसके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप अदरक के साथ खाने को मजेदार बना सकते हैं।
सुबह नाश्ते में अदरक की चाय आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। अगर आपको ठंड लग रही है तो अदरक आपको अंदर से गर्मी देती है और आपको आराम मिलता है। इतना ही नहीं ये आपके दुखते पेट को भी शांत करने में मदद कर सकता है। सुबह एक कप मसालेदार चाय आपको मतली, मोशन सिकनेस और प्रेगनेंसी में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में विशेष रूप से मदद करती है। आप आसानी से घर पर अदरक को कद्दूकस कर और 10 मिनट के लिए उबलते पानी में डाल दें। स्वाद के लिए चीनी डाल सकते हैं और अदरक की चाय पिएं।
आप चाहे तो गले में खराश या फिर खांसी होने पर अदरक से अपना ऑर्गेनिक अदरक सिरप बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ ही चीजों की जरूरत होगी, जिसे आप किसी भी पेय पदार्थ, ओट्स, पेनकेक्स और वेफल्स के साथ खा सकते हैं। आप बड़ी आसानी से 30 मिनट के लिए इन सामग्री को उबालकर घर पर ही अपना अदरक सिरप बना सकते हैं। बशर्ते उसे छानना न भूलें।
समय के साथ-साथ लो फील करते हैं? आप जल्दी में भी अदरक के लाभ का फायदा उठा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप एक हेल्दी , ग्लूटन फ्री हल्दी को पानी में अदरक के साथ उबाल कर ले सकते हैं या फिर एक टुकड़ा अदरक का चबा सकते हैं। जल्दबाजी में घर से बाहर निकलते हुए ये नुस्खा आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करेगा।
सुबह का नाश्ता आपका फाइबर से भरा होना चाहिए लेकिन आप उसमें अदरक को शामिल कर नाश्ते को एक हेल्दी विकल्प दे सकते हैं। आप अपने सुबह के नाश्ते में कोई भी मसालेदार व्यंजन में 1 इंच अदरक को पीस लें और उसमें शहद या पिघला हुए नारियल का तेल मिलाएं। सुबह के नाश्ते में अदरक डालने से गठिया के लोगों को लाभ मिलता है।