सर्दी में इस सूप का सेवन देगा शरीर को जबरदस्त गर्मी, जानें सर्दी की बीमारियों को दूर रखने वाला आयुर्वेदिक सूप

Ayurvedic Soup in hindi : सर्दी में अक्सर लापरवाही की वजह से हाथ-पैर की उंगलियां सूज जाती है, गले में दर्द के साथ खराश, बुखार की समस्याएं आम हो जाती है। इससे बचने के लिए पिएं ये सूप।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 11, 2023 1:03 PM IST

Ayurvedic Soup in hindi : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और ऐसे में खुद को कई बीमारियों से बचाना बहुत जरूरी होता है। सर्दी में अक्सर लोगों को अपनी सेहत का जबरदस्त तरीके से ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि लापरवाही की वजह से हाथ-पैर की उंगलियां सूज जाती है, गले में दर्द के साथ खराश, बुखार की समस्याएं आम हो जाती है। इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि आप ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो आपके शरीर को गर्म रखने का काम करती हैं। इतना ही नहीं आपको चाहिए कि अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाएं। अब अगर आपके दिमाग में ये सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्या खाया-पिया जाए तो हम आपको एक ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं, जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ गर्म भी रखेगा।

अदरक-लहसुन का सूप

लहसुन और अदरक ऐसे आयुर्वेदिक गुणों से संपन्न होते हैं, जो आपको सर्दी के दिनों में होने वाली आम परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होते हैं। दोनों आयुर्वेदिक सुपरफूड्स की तासीर गर्म होती है और अगर आपका सूप इन दो चीजों से मिलकर तैयार होगा तो ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं लहसुन-अदरक का ये शानदार सूप।

लहसुन-अदरक का सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

1- 3 कप कटी हुई सब्जियां (अलग-अलग प्रकार की)

2- 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक

3- 4 बारीक कटी हुई लहसुन की कली

4- 1/2 बारीक कटा हुआ प्याज

5- 1 बारीक कटी हुई गाजर

6- 1/2 कटी हुई शिमला मिर्च

7- 3 चम्मच स्वीट कॉर्न

8- 3 चम्मच बारीक कटी हुई पत्तागोभी

9- 2 चम्मच कटी हुई हरा प्याज

10- 1 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च

11- 3-4 चम्मच तेल

12- स्वादानुसार नमक

लहसुन-अदरक का सूप बनाने की विधि (How To Make Ginger Garlic Soup)

1-लहसुन-अदरक का सूप बनाने के लिए आपको सभी चीज को एक तरफ कर प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और बाकी की कटी हुई सब्जियों को एक कटोरे में डाल लेना है। अब इसमें कद्दूकस की हुई अदरक और कटी हुई लहसुन को डाल लेना है।

2-अब इस कटोरे में 5 कप पानी डाल लें और इसमें आधा चम्मच नमक डालकर बर्तन को ढक लें और मीडियम आंच पर मिश्रण को 15 मिनट तक उबाल लें।

3-अब एक दूसरी गैस पर कढ़ाई रखकर उसमें 3 चम्मच तेल डालें और आंच मीडियम कर लें।

4-जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और अदरक को अच्छे से भून लें और उसमें स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च और गाजर को एक मिनट तक भून लें।

5-अब उबली हुई सब्जियां भी इसमें डालें और 5 मिनट तक उबालें।

6-5 मिनट बाद इसमें पत्ताभोगी डालें।

7-अब आप एक बाउल में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और आधा कप पानी मिला लें और इसे सूप में डालें।

8- 2 मिनट तक उबालने के बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, हरा प्याज और स्वादानुसार नमक डालें।

9- 1 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और गर्मागर्म सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source