Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Winters: अदरक से मिल सकते हैं हेल्दी हार्ट और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, जानें कुछ और भी फायदे

अदरक या जिंजर रसोई मे मिलने वाला एक आम मसाला है। लेकिन, इस मसाले को हेल्द के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में यह लोगों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। क्योंकि, यह उन्हें एलर्जी और मौसमी बीमारियों से बचाता है।

Healthy Winters: अदरक से मिल सकते हैं हेल्दी हार्ट और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, जानें कुछ और भी फायदे
अदरक इम्यूनिटी बढ़ाने वाला मसाला है।

Written by Sadhna Tiwari |Published : November 25, 2019 3:26 PM IST

क्या आपने कभी ठंड में अदरक (Ginger) वाली चाय पी है। खाने की लगभग हर दूसरी चीज़ में तड़के में इस्तेमाल होने वाली अदरक(Ginger Benefits), सर्दियों में भी आपकी सेहत का ख्याल रख सकता है। इसीलिए, ठंड के मौसम में अदरक वाली चाय पी जाती है। दरअसल, सर्दियों में शरीर का तापमान मेंटेन करना अहम है। इसीलिए, डायट में ऐसी चीज़ें शामिल करनी चाहिए, जो गर्मी उत्पन्न करती हों। ऐसा ही, एक फूड है अदरक।

अगर, ठंड के मौसम में अदरक आपकी रसोई में है तो, कई बीमारियों से आपके परिवार को सुरक्षा मिल सकती है। दरअसल, अदरक को सूखा या ताज़ा दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

अदरक खाएं सर्दियों में, ये हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे आपको (Ginger Benefits):

सीज़नल एलर्जिस से सुरक्षा:

मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, छींक और एलर्जिक रिएक्शन्स की संभावना सर्दिय़ों में काफी बढ़ जाती है। इसकी, एक वजह कमज़ोर इम्यूनिटी भी है। अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसलिए, सर्दियों में अदरक का सेवन करने से आप मौसमी बीमारियों और एलर्जिक रिएक्शन से अपने बच्चों को बचा सकते हैं।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें- Black Cumin Benefits: पाचन तंत्र की परेशानियों से राहत दिलाता है काला जीरा, जानें इस मसाले के अन्य फायदे।

हेल्दी हार्ट के लिए खाएं अदरक:

विंटर सीज़न में शरीर का तापमान सही रखने के लिए आपके दिल को बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में, अगर अदरक(Ginger Benefits) जैसी चीज़ों का सेवन किया जाए तो, दोहरा फायदा होगा। अदरक जैसे फूड शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करते हैं। इसीलिए, सर्दियों में यह ठंडी हवाओं के बीच आपके शरीर को गर्म और हेल्दी रखते हैं। साथ ही, दिल को थोड़ी कम मेहनत करनी पड़ती है।

सुबह शाम की चाय में अदरक(Ginger ) कूटकर मिलाएं। इससे, चाय को अलग स्वाद और फ्लेवर मिलेगा। इसी तरह, अपनी सब्ज़ी के तड़के, सूप और परांठों में भी अदरक का पेस्ट या टुकड़े मिलाएं। यह हर तरीके से आपके भोजन को टेस्टी और आपको हेल्दी बनाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- Lemon and Honey: डिटॉक्स के अलावा भी हैं गर्म पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीने के कई फायदे!