तेजी से वजन घटाता है गिलोय का रस, जानें अन्‍य सेहत लाभ  

अगर आप वजन कम करने के अन्‍य उपाय करके थक गए हैं तो इस बार गिलोय के रस का सेवन करके देखें, यह बहुत तेजी से वजन कम करता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 23, 2019 8:56 AM IST

प्रकृति में मौजूद कई ऐसी औ‍षधियां हैं जो हमें स्‍वस्‍थ रखने में मदद करती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की राह में बढ़ा हुआ वजन भी एक बड़ी रुकावट है। इसलिए डॉक्‍टर वजन नियंत्रित रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भी वजन घटाने के लिए कई उपाय करके थक गए हैं, तो इस बार गिलोय के रस (Weight loss with Giloye) का सेवन करके देखिए। गिलोय बहुत तेजी से वजन कम करता है। साथ ही यह सेहत को अन्‍य कई लाभ भी देता है।

क्‍या है गिलोय (Weight loss with Giloye)

गिलोय को अंग्रेज़ी में टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया कहा जाता है। यह एक औषधिपूर्ण लता है। इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। आयुर्वेद में इसे अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा, चक्रांगी  आदि नाम दिए गए हैं। हर तरह के बुखार में  गिलोय का सेवन किया जा सकता है। इसकी लता जंगलों, खेतों की मेड़ों, पहाड़ों की चट्टानों आदि स्थानों पर सामान्यतः कुण्डलाकार चढ़ती पाई जाती है। नीम, आम्र के वृक्ष के आस-पास भी यह मिलती है। जिस वृक्ष को यह अपना आधार बनाती है, उसके गुण भी इसमें समाहित रहते हैं।

वजन घटाने में मददगार है गिलोय (Weight loss with Giloye)

गिलोय बहुत तेजी से वजन घटाती है। रोजाना थोड़ी मात्रा में गिलोय के जूस के सेवन से आप अपने शरीर में फैट बर्न की प्रक्रिया को तेज बना सकते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। दरअसल गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर का मेटबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिसके कारण आपका शरीर सामान्य से कई गुना तेज फैट बर्न करने लगता है।

वजन घटाने के लिए इस तरह करें गिलोय का सेवन

सुबह उठने के बाद सबसे पहले फ्रेश हों और फिर 1 ग्लास गुनगुने पानी में 5 मिलीग्राम गिलोय का रस लें और 1 चम्मच शहद डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और फिर पी लें। इस रस को पीने के 30-35 मिनट बाद ही नाश्ता करें।

Weight loss with giloye, giloye health benefits, fat burn remedies , ayurvedic remedies for weight loss, burn belly fat.tips to loose weight fast. अलावा गिलोय की खास बात ये है कि ये आपके शरीर में मौजूद सारी गंदगी को बाहर कर देता है। © Shutterstock

लंच के बाद भी ले सकते हैं

अगर आपको सुबह ये रस पीने में अच्छा नहीं लगता है या इसका टेस्ट पसंद नहीं आ रहा है, तो दोपहर के खाने के 2 घंटे बाद 1 ग्लास छाछ में 1 चम्मच गिलोय का रस, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा काला नमक डालकर पिएं। ये ड्रिंक भी आपका वजन तेजी से घटाएगी और इसका टेस्ट भी आपको पसंद आएगा।

बॉडी डिटॉक्‍स में मददगार

ये जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए आपका पाचन भी बेहतर होता है। इसके अलावा गिलोय की खास बात ये है कि ये आपके शरीर में मौजूद सारी गंदगी को बाहर कर देता है, यानी शरीर को पूरी तरह डिटॉक्स कर देता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा ही नहीं होती है।

इम्‍यूनिटी होती है बूस्‍ट

यही नहीं, गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत अच्छी हो जाती है, जिससे आपका शरीर हर तरह के रोगों और वायरसों से लड़ने में सक्षण हो जाता है। मगर बहुत छोटे बच्चों और गर्भवती स्त्रियों को बिना किसी आयुर्वेद एक्सपर्ट की राय के ये जूस नहीं पीना चाहिए।

नींबू को इस तरह करें डाइट में शामिल, नहीं बढ़ेगा फैट

नाश्‍ते में शामिल करें ये खास चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

इस सूप को पीने से एक महीने में गायब हो जाएगा बैली फैट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source