Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Celebrity weight loss drink- हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स और घरेलू नुस्खे ट्राई किए जाते हैं। इनमें से कुछ नुस्खे सेलिब्रिटीज भी वेट लॉस के लिए ट्राई करते हैं और उनकी फिटनेस से मोटिवेट होकर आम लोग भी इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। वेट लॉस के लिए ब्लैक कॉफी भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन, अगर ब्लैक कॉफी में थोड़ा-सा घी मिला लें तो इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है। एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) इसी तरह से रोजाना अपनी कॉफी पीती हैं। सोहा वेट लॉस के लिए कॉफी में घी (Ghee coffee recipe for weight loss) मिलाकर पीती हैं जिसकी रेसिपी भी उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में ब्लैक कॉफी और घी मिलाकर पीने की रेसिपी शेयर की और इसके फायदे (Soha Ali Khan fitness secrets) बताए।
बता दें कि फिटनेस आइकॉन मलाइका अरोड़ा और सेलिब्रिटी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशन रुजुता दिवेकर भी कई बार कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदों ( Bulletproof coffee Soha Ali Khan) के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने घी वाली कॉफी को एक सुपरफूड कहा है। कॉफी में घी मिलाकर पीने से हेल्थ को ये फायदे हो सकते हैं-
सोहा अली खान ने अपने वीडियो में घी वाली कॉफी का सेवन सावधानी से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, दूसरों की देखा-देखी कॉफी-घी पीने से बचें। क्योंकि, यह हर किसी के लिए हेल्दी नही होता है, विशेषकर जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है उन्हें घी वाली कॉफी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि, कॉफी में घी मिलाकर पीने से एसिड रिफ्लेक्स की समस्या बढ़ सकती है।
इसी तरह जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें भी कॉफी में घी मिलाकर पीने से मना किया जाता है। इसीलिए, कॉफी में घी मिलाकर पीने से पहले अपने डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह जरूर लें
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
videourl url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/chunk1.mp4/index.m3u8" mp4url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/chunk1.mp4/chunk1.mp4" thumb="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/chunk1.mp4/screenshot/00000017.jpg" duration="148" mediaid="chunk1"]
कॉफी में घी मिलाकर पीने से एसिड रिफ्लेक्स की समस्या बढ़ सकती है।
कॉफी में घी मिलाकर पीने से वेट लॉस और बॉडी डिटॉक्स जैसे फायदे होते हैं।